जिंदगी में निवेश जितना जल्दी शुरू करेंगे उतने फायदे में रहेंगे। इसलिए योर मनी हमेशा आपसे कहता है कि आज ही से निवेश शुरू करें। आज जानिए जल्दी निवेश के कितने फायदे होते हैं। निवेश का पहला मंत्र लक्ष्य तय करना है। रिटायरमेंट लेना हो या बच्चे को उच्च शिक्षा देनी हो टार्गेट तय करना जरूरी है। योर मनी Complete Circle Consultant के को-फाउंडर क्षितिज महाजन बताएंगे निवेश से लक्ष्य कैसे पूरे होते हैं।

सवालः मैं 2026 में रिटायर हो रहा हूं, मेरा फिलहाल कोई लक्ष्य नहीं है। मेरी आय 1,10,000 प्रति माह है। मैंने 68,000 प्रति माह का निवेश किया है। अभी पिछले महीने मैंने HDFC Smallcap में निवेश रोका है। मुझे निवेश के लिए फंड पर सलाह दें और बताएं पोर्टफोलियो में क्या बदलाव करें?

मेरा निवेश इस प्रकार है

GPF- 51,000 रुपये

LIC- 2,500 रुपये

UTI Midcap- 2,000 रुपये

Bajaj Allianz Future Gain ULIP- 7,500 रुपये

Reliance Top 200- 2,000 रुपये

Axis Long Term Equity- 1,000 रुपये

HDFC Smallcap- `2,000 रुपये

Mirrae Asset India Equity- 2,000 रुपये

क्षितिज महाजन की सलाहः आपने पोर्टफोलियो में फंड सही चुने हैं। हर महीने 7,000 का निवेश करते हैं। आप चाहें तो Nifty Index Fund में निवेश कर सकते हैं। DSP और Motilal Nifty 50 में निवेश कर सकते हैं। इसके अलावा Bajaj Allianz इंश्योरेंस पॉलिसी अच्छी है। HDFC में निवेश जारी रखने की जरूरत नहीं है। स्मॉलकैप फंड में निवेश जरूर कर सकते हैं। 5-7 साल में स्मॉलकैप अच्छी रिटर्न देता है।

सवालः मेरी उम्र 26 साल है। मैंने 3 महीने पहले निवेश शुरू किया है। MF में 9,000 प्रति माह निवेश करता हूं। सालाना 10 प्रतिशत SIP की राशि बढ़ा सकता हूं। मुझे 12-15 साल के लिए निवेश करना है। रिटायरमेंट के लिए 1.5 करोड़ जुटाना है। क्या मौजूदा निवेश से लक्ष्य पूरा होगा। ELSS या मल्टीकैप फंड में से किसमें निवेश करें। मुझे अच्छे ELSS फंड के नाम बताएं। ELSS फंड कितनी रिटर्न देते हैं

मेरा निवेश इस प्रकार है

ICICI Pru Focused Bluechip में 3,000 रुपये

SBI Bluechip Equity में 3,000 रुपये

ABSL 95 Balanced में 3,000 रुपये 
 

क्षितिज महाजन की सलाहः आपके पोर्टफोलियो में कंसर्वेटिव फंड ज्यादा हैं। आपको मल्टीकैप, इंडेक्स, लार्जकैप, मिडकैप में निवेश करना चाहिए। शानदार पोर्टफोलियो के लिए इन फंड में निवेश करें

ICICI Multicap Fund

SBI Focused Equity

MO Multicap 35

Mirae Emerging Equity

15 साल के लिए निवेश करने पर कितना रिटर्न मिलेगा

9,000 प्रति माह निवेश

निवेश राशि- 34.31 लाख रुपये

रिटर्न- 12 प्रतिशत

जमा राशि- 78.15 लाख

24 साल के लिए निवेश करने पर कितना रिटर्न मिलेगा

9,000 रुपये प्रति माह निवेश

निवेश राशि 95.6 लाख रुपये होगी

रिटर्न- 12 प्रतिशत

जमा राशि- 3.31 करोड़

ELSS फंड के विकल्प

Invesco India Tax Plan

Mirae Asset Tax Saver

DSP Tax Saver

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।