इस डिजिटल दुनिया में पैसे कमाने के बहुत से तरीके हैं, बस सही तरीका पता होना चाहिए। ऐसी बहुत सी वेबसाइट हैं या ऑनलाइन टूल्स हैं, जो डेडिकेशन के साथ काम करने पर पैसे कमाने का मौका देते हैं। इसके लिए आपको कुछ क्वालिफिकेशन की भी जरूरत नहीं होती लेकिन प्लेटफॉर्म के हिसाब से आपकी मेहनत में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। हालांकि, ऑनलाइन कमाई में थोड़ा रिस्क भी जरूर है। फ्रॉड की संभावना बनी रहती है लेकिन कुछ जेनुइन तरीके हैं जहां आप अपनी मेहनत और बिजनेस की समझ से पैसा कमा सकते हैं।
Google AdSense, Google की ऑनलाइन सर्विस है। इसमें गूगल कंटेंट पब्लिश करने पर ऐड लगाने के पैसे देता है। इन ऐड्स को गूगल ही मैनेज करता है।
हालांकि, इस मॉडल में पैसे का ड्राइव पूरी तरीके से पब्लिशर यानी कंटेंट क्रिएटर पर निर्भर करता है। आप जितना बेहतर कंटेंट क्रिएट करेंगे और अपनी वेबसाइट पर जितना ज्यादा ट्रैफिक लाएंगे आपके पैसे कमाने के मौके उतने ज्यादा होंगे।
अगर आपमें किसी तरह का हुनर है तो उसे अपनी कमाई का जरिया बना सकते हैं, इसके लिए ऑनलाइन मार्केट काफी मुफीद है। जैसे कि अगर आप हैंडीक्राफ्ट या ऐसी ही चीजें बनाने में दिलचस्पी रखते हैं तो अपने लिए अच्छा बाजार बना सकते हैं।
वहीं आप म्यूजिक, कुकिंग या बच्चों को स्कूल के सब्जेक्ट्स वगैरह ऑनलाइन पढ़ाकर भी पैसे कमा सकते हैं। साथ ही अगर आप किसी तरह का प्रॉडक्ट तैयार कर रहे हैं तो आप बड़ी ऑनलाइन रिटेलर प्लेटफॉर्म्स जैसे एमेजॉन, फ्लिपकार्ट, स्विगी या ज़ोमैटो से टाई-अप कर अपना बिजनेस बढ़ा सकते हैं।
इंटरनेट का दायरा बढ़ने और काम करने के तरीकों में बदलाव आने के बाद से फ्रीलांसिंग की मांग बढ़ी है। अब करियर की शुरुआत में ही काम करने का अलग एक्सपीरियंस लेने के लिए फ्रीलांसर्स की संख्या काफी बढ़ी है। वहीं, कंपनियां भी फ्रीलांसर्स को तरजीह देने लगी हैं।
फ्रीलांसिंग में राइटर्स, ग्राफिक डिजाइनर्स, इलस्ट्रेटर्स, कार्टूनिस्ट्स या सॉफ्टवेयर डेवलपर्स के लिए अच्छे मौके होते हैं। इसके लिए इन्हें प्रोजेक्ट डेडलाइन के साथ दिया जाता है। एक्सपीरियंस और काम के हिसाब से पैसे मिलते हैं। इस एरिया में भी आपको अपनी काबिलियत के हिसाब से मौके मिलेंगे तो आपकी कमाई आपके ऊपर निर्भर करती है।
ये एरिया काफी रिस्की है। शेयर मार्केट में ट्रेडिंग वैसे तो पैसे कमाने का अच्छा मौका देती है लेकिन जाहिर है कि यहां कुछ भी निश्चित नहीं होता। आप पैसे कमाने के बजाय नुकसान भी उठा सकते हैं। ऐसे में अच्छी रिसर्च करके ही इस मार्केट में आएं। वहीं मार्केट की सही समझ रखने और मार्केट एक्सपर्ट की मदद से आप यहां अच्छा पैसा बना सकते हैं।
पेड-टू-क्लिक या पीटीसी ऐसा ऑनलाइन बिजनेस मॉडल है, जहां आपको एडवर्टीजमेंट्स पर क्लिक करने के पैसे मिलते हैं। इस मॉडल में आपको वेबसाइट्स ऐड्स पर क्लिक करके उसे 30 सेकेंड तक देखना-पढ़ना होता है। इसके लिए आपको पैसे मिलते हैं।
ऐसी वेबसाइट्स ऐडवर्टाइजर्स और व्यूअर्स के बीच में मिडिलमैन की तरह काम करती हैं। ये एडर्वटाइजर्स से ऑनलाइन ट्रैफिक ड्राइव करने के पैसे लेती हैं और उसी रेवेन्यू से क्लिकर्स यानी ऐड पर क्लिक करके देखने वालों को पैसे देती हैं। ये पेमेंट पैसे या गिफ्ट कार्ड के तौर पर हो सकते हैं।
ऐसी वेबसाइट्स पर आप ऐड देखने के अलावा सर्वे में हिस्सा लेकर या गेम खेलकर उसका फीडबैक देकर भी पैसे कमा सकते हैं।
हालांकि, इस मॉडल में धोखाधड़ी की संभावना ज्यादा होती है। ऐसी बहुत सी फर्जी वेबसाइट्स होती हैं जो आपको पैसे कमाने का लालच देती हैं लेकिन आप किसी भी वेबसाइट के साथ जुड़ने से पहले उसकी विश्वसनीयता जांच लें।