यश चोपड़ा की फिल्मों को देखकर क्या आपका भी मन किया कि लाइफ में एक बार स्विजरलैंड घूमा जाए। ज्यादातर टूर एजेंट स्विजरलैंड का टूर पैकेज 1.50 लाख रुपए से ज्यादा के खर्च में ही ऑफर करते हैं। यहां आपको बता रहे हैं कि आप खुद अपना प्लान और आइटरी प्लान करके एक लाख के बजट में भी दुनिया का सबसे खूबसूरत देश घूम सकते हैं। हम यहां ऐसे ऑप्शन बता रहे हैं जिसके जरिए आप अपनी फ्लाइट, होटल, लोकल घूमना आदि स्वयं बुक करके कम कर सकते हैं।
स्विजरलैंड का हवाई किराया
स्विजरलैंड में 19 के करीब एयरपोर्ट है। स्विजरलैंड में एंटर करने के लिए बर्न, जेनेवा, ज्युरिख एयरपोर्ट से एटंर कर सकते हैं। स्विजरलैंड में एटंर करने के लिए इन प्रमुख एयरपोर्ट के लिए हवाई टिकट ले सकते हैं। इन एयरपोर्ट के लिए जहां से सस्ती फ्लाइट मिल रही हो वहीं के लिए टिकट कराएं। यहां हम आपको इन प्रमुख एयरपोर्ट की दिल्ली से आने जाने की फ्लाइट टिकट बता रहे हैं। इन्हें आप अपने बजट के मुताबिक बुक कर सकते हैं।
स्विजरलैंड से दिल्ली का हवाई किराया
दिल्ली से स्विजरलैंड की कैपिटल बर्न एयरपोर्ट तक का न्यूनतम रिटर्न एयरफेयर एक व्यक्ति का 72,782 रुपए है। दिल्ली से ज्यूरिख तक का न्यूनतम रिटर्न एयरफेयर 52000 रुपए है। बशर्ते की वीकेंड की जगह वीकडेज पर टिकट बुक करें। अगर यही आप मार्च या अप्रैल के महीने में घूमने जाते हैं तो आना जाना 40,000 रुपये में हो सकता है। मई जून यूरोप घूमने का पीक टाइम होता है। यहां जाने के लिए इस समय टिकट थोड़ी महंगी मिलेगी। दिल्ली से जेनेवा तक का न्यूनतम रिटर्न एयरफेयर 50,882 रुपए है।
स्विजरलैंड के जेनेवा शहर में होटल, BNB और हॉस्टल
स्विजरलैंड अपने ऊंचे जीवन स्तर के लिए दुनियाभर में फेमस है। स्विजरलैंड के जेनेवा शहर में बजट होटल में एक रात किराया भी 5,000 रुपए से शुरू होता है। अगर आप कम बजट में स्विजरलैंड घूमना चाहते हैं तो हॉस्टल या बेड एंड ब्रेकफास्ट प्रॉपर्टी में ठहर सकते हैं। यहां हॉस्टल 4000 रुपये में मिल जाएंगे। यहां बेड एंड ब्रेकफास्ट प्रॉपर्टी 5,000 रुपए में मिल जाएगी। ज्यूरिख में ठहरने के लिए अपार्टमेंट, हॉस्टल या बेड एंड ब्रेकफास्ट प्रॉपर्टी 3,700 रुपए में एक दिन के लिए मिल जाएगी।
स्विजरलैंड जाने के लिए शेनजेन वीजा लेना होगा। इंडिया के नागरिक को शेनजेन वीजा के लिए करीब 80 यूरो यानी करीब 6,500 रुपए चुकाने होंगे। हालांकि, पीक सीजने के कारण आपको अपॉइंटमेंट के लिए 1 महीना इंतजार करना पड़ सकता है। यानी एक व्यक्ति का 4 रात 5 दिन होटल, फ्लाइट और वीजा का खर्च करीब अधिकतम 70 से 80 हजार रुपए के बीच आएगा। यहां, लोकल घूमना थोड़ा महंगा है लेकिन इसके लिए आप ट्रेन का पास ले सकते हैं।