Get App

Home Loan Tips: कम करना चाहते हैं होम लोन की EMI? इन 5 टिप्स पर कीजिए अमल

क्या आप चाहते हैं कि आपकी होम लोन EMI कम हो जाए? जानिए 5 स्मार्ट तरीके जिससे लोन का बोझ घटेगा और आप ब्याज पर बचत भी कर पाएंगे, वो भी बिना किसी जटिल प्रक्रिया के।

Suneel Kumarअपडेटेड Apr 12, 2025 पर 4:01 PM
Home Loan Tips: कम करना चाहते हैं होम लोन की EMI? इन 5 टिप्स पर कीजिए अमल
होम लोन के शुरुआती सालों में EMI का बड़ा हिस्सा सिर्फ ब्याज चुकाने में जाता है।

Home Loan Tips: आरबीआई ने पिछले दिनों अपनी अप्रैल MPC मीटिंग में रेपो रेट कट का तोहफा दिया। इससे होम लोन लेना सस्ता होगा और आपकी मासिक किस्त यानी EMI कम हो जाएगी। अभी होम लोन की ब्याज दर 8% से 12% के बीच है।

हालांकि, अगर आप होम लोन लेते समय और उसके बाद कुछ खास बातों का ध्यान रखें, तो अपनी EMI कम करा सकते हैं। आइए ऐसे 5 तरीकों के बारे में जानते हैं:

छोटी अवधि वाला होम लोन लें

आपकी EMI तीन चीजों पर निर्भर करती है- लोन की रकम, ब्याज दर और लोन की अवधि। कम अवधि वाला लोन EMI थोड़ी ज्यादा, लेकिन कुल ब्याज कम करता है। वहीं लंबी अवधि के लोन में EMI कम होती है, लेकिन ब्याज बहुत ज्यादा चुकाना पड़ता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें