PM Kisan Samman Nidhi Yojana: पीएम किसान सम्मान निधि योजना एक सरकारी योजना है। इस योजना के जरिए छोटे और सीमांत किसानों (marginal farmers) को हर साल एक निश्चित राशि दी जाती है। इसमें किसानों को साल भर में तीन किस्तों में 6,000 रुपये मिलते हैं। हाल ही में केंद्र सरकार ने 8.5 करोड़ किसानों के अकाउंट में 2,000 रुपये की छठी किस्त जारी कर दी है। इसमें करीब 17,000 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। इस योजना में अब तक करीब 10 करोड़ किसानों को जोड़ा जा चुका है। यह किस्त आमतौर पर अप्रैल, अगस्त और दिसंबर में जारी की जाती है।  अगर आप इस योजना से अभी तक नहीं जुड़े हैं तो हम आपको एक-एक स्टेप बताएंगे, कैसे इस योजना में अपना रजिस्टेशन कराएं। इसके अलावा  अगर पीएम मोदी द्वारा जारी किसान सम्मान निधि की छठी किस्त का पैसा अगर आपके अकाउंट में अब तक नहीं आया है तो घबराएं नहीं। किसानों की संख्या अधिक होने की वजह से पैसा आने में कुछ दिनों का विलंब हो सकता है। अगर इसके बाद भी पैसा नहीं आए तो आप इन नंबरों पर कॉल करते जानकारी ले सकते हैं।

इन नंबरों पर करें कॉल

पीएम किसान सम्मान योजना लैंडलाइन नंबर : 011—23381092, 23382401
पीएम किसान सम्मान योजना टॉल प्री नंबर : 18001155266
पीएम किसान योजना हैल्पलाइन नंबर: 155261, 0120-6025109

इस तरह कराएं रजिस्ट्रेशन
- पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं। यहां दिए गए new registration के विकल्प पर क्लिक करें।

- ऐसा करते ही एक नया पेज खुल जाएगा। इस पर अपना आधार नंबर एंटर करने से रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।

- रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूरी जानकारी भरें। इसमें अपना राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव की जानकारी देनी होती है।
- साथ ही किसानों को नाम, जेंडर, कैटेगरी, आधार कार्ड की जानकारी, बैंक अकाउंट नंबर, IFSC कोड, पता, मोबाइल नंबर, जन्मतिथि आदि की जानकारी देनी होगी।

- इसके अलावा किसानों को जमीन का सर्वे या खाता नंबर, खसरा नंबर, जमीन का रकबा आदि की जानकारी देनी होगी।

- सभी जानकारी भरने के बाद save के विकल्प पर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन के लिए फॉर्म को submit करना करें।

- इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म का प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए रख लें।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://ttter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।