आधार कार्ड (Aadhaar card) के बगैर आपके कई काम रुक सकते हैं। ID प्रूफ और रेजिडेंशियल प्रूफ के तौर पर आधार कार्ड अहम पेपर माना जाता है।  ऐसे में आपका आधार कार्ड हर समय अपडेट रहना जरूरी है। अगर आपका आधार कार्ड अपडेट नहीं है तो आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आधार कार्ड में आप हमेशा इसका ध्यान रखें कि आपका मोबाइल नंबर आधार कार्ड से अपडेट है या नहीं। अगर आपने इसे अभी तक अपडेट नहीं किया है तो आपको काफी मुश्किल हो सकती है।


इन कामों में होगी मुश्किल

अगर आपका आधार कार्ड में आपका मोबाइल नंबर रजिस्टर नहीं है तो आप अपना आधार कार्ड वेरिफाई नहीं करवा पाएंगे। इसी के साथ आपका मोबाइल नंबर और ई-मेल आइडी को भी आप वेरिफाई नहीं करा पाएंगे। Unique Identification Authority of India ने एक और सुविधा दी है जिसका आप लाभ उठा सकते हैं। आप वर्चुअल आईडी को भी बना सकते हैं लेकिन अगर आपका मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड नहीं है तब आप इस सुविधा का लाभ नहीं उठा सकते है। आधार पेपरलेस ऑफलाइन ई-केवाईसी भी नहीं हो पाएगा। यहां तक की आप बायोमेट्रिक को भी अनलॉक-लॉक नहीं करा पाएंगे।  

जानिए कैसे होगा मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड

आधार कार्ड से अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड कराने के लिए आपको सबसे पहले आधार सेंटर जाना होगा। वहां जाकर आपको आधार करेक्शन फॉर्म को भरना होगा। आप अपने जिस मोबाइल नंबर को अपडेट कराना चाहते हो आपको वह मोबाइल नंबर भरना होगा। इसके बाद आप अपना फॉर्म जमा कर देंगे। सबूत के तौर पर बायोमीट्रिक्स दें। फिर आधार सेंटर पर मौजूद कर्मचारी आपको एक्नॉलेजमेंट रशीद देगा। इस रशीद की खास बात यह होती है कि इसमें URN नंबर होता है। आप

URN नंबर का इस्तेमाल करके आधार अपडेट की प्रक्रिया को ट्रैक कर सकते हैं। आपको पता चल जाएगा कि आपकी अपडेट प्रक्रिया कहां तक पहुंची है।

एक बार जब आपके आधार पर मोबाइल नंबर अपडेट हो जाए तो फिर आपको दूसरे आधार कार्ड की कोई आवश्यकता नहीं है। जब आपका मोबाइल नंबर आपके आधार कार्ड से रजिस्टर्ड हो जाता है तो फिर आपको OTP मिलने शुरू हो जाएगा।
आप UIDAI के टोल फ्री नंबर का इस्तेमाल करके भी आधार कार्ड अपडेट की प्रक्रिया को चेक कर सकते हैं। इसका नंबर 1947 है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।