LIC Lapsed Policy Revival: यदि आप अपनी पॉलिसी के फायदों को जारी रखना चाहते हैं तो भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की लैप्स पॉलिसी को रिवाइव करना जरूरी है। लैप्स पॉलिसी को रिवाइव करने का तरीका पॉलिसी के टाइप पर निर्भर करता है। ऐसी पॉलिसी को रिवाइव करने की शर्त और नियम अलग हो सकते हैं। अगर आप अपनी एलआईसी की लैप्स पॉलिसी को रिवाइव करने का प्लान कर रहे हैं तो पहले उसके दिये दिशानिर्देशों को जान लें। ये सलाह सभी एक्सपर्ट देते हैं कि पॉलिसी का फायदा उठाने के लिए जरूरी है कि समय पर पॉलिसी के प्रीमियम को पे कर दें। ताकि, आपके परिवार को फाइनेंशियल सेफ्टी मिल सके।
बंद हो चुकी एलआईसी पॉलिसी को कैसे करें रिवाइव
यदि आपकी पॉलिसी तय तिथि के अंदर प्रीमियम का पेमेंट नहीं करने के कारण बंद हो गई है तो पॉलिसी से जुड़े सभी फायदे, नियम और शर्तें तब तक अमान्य रहती है, जब तक आप इसे रिवाइव नहीं करते हैं।
लैप्स पॉलिसी को कैसे करें रिवाइव
अगर आपकी कोई भी एलआईसी पॉलिसी जो लैप्स हो चुकी है, उसका प्रीमियम लेट फाइन के साथ भर सकते हैं। एलआईसी पॉलिसी के प्रीमियम भरने के बाद पॉलिसी से जुड़े हेल्थ बेनेफिट्स शुरू हो जाएंगे।
लैप्स पॉलिसी के क्लेम पर छूट के नियम
1. यदि पॉलिसीधारक ने कम से कम 3 पूरे सालों तक प्रीमियम की पेमेंट करते हैं और बाद में प्रीमियम का पेमेंट बंद कर देते हैं। अगर पॉलिसी लेने वाले की मृत्यु हो जाती है, लास्ट प्रीमियम दिये सिर्फ 6 महीने ही हुए हैं तो पॉलिसी का पैसा दिया जाएगा। इसमें से नहीं दिये गए प्रीमियम का पैसा इंटरेस्ट के साथ काटा जाएगा।
2. यदि पॉलिसीधारक ने कम से कम पूरे 5 पूरे सालों तक प्रीमियम का पेमेंट किया है और बाद में प्रीमियम का पेमेंट करना बंद कर दिया है और पहले पहले किए गए प्रीमियम की नियत तारीख से 12 महीने के अंदर अगर बीमित व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है, तो पॉलिसी की पूरा पैसा दिया जाएगा। हालांकि, इसमें से भी मृत्यु की तारीख तक प्रीमियम और ब्याज का पैसा काटा जाएगा।
बंद हो चुकी एलआईसी पॉलिसी को रिवाइव करे के लिए करना होगा ये काम
एलआईसी से करें संपर्क - आप एलआईसी से उनके कस्टमर केयर नंबर, ईमेल या अपने पासी की एलआईसी ब्रांच से संपर्क कर सकते हैं।
रिवाइवल फॉर्म के लिए करें रिक्वेस्ट - आप अपनी पॉलिसी को रिवाइव करने के लिए रिवाइल फॉर्म जमा कर सकते हैं।
प्रीमियम के साथ भरें लेट फाइन – आप अपने प्रीमियम के साथ लेट फाइन भरकर ब्याज का पेमेंट कर सकते हैं।
व्हाट्सएप पर एलआईसी पॉलिसी सर्विस कैसे लें
1. 'Hi' टाइप करें और इसे व्हाट्सएप एप्लिकेशन के माध्यम से 8976862090 पर भेजें।
2. आपको चुनने के लिए 11 विकल्प मिलेंगे। किसी सर्विस को चुनने के लिए विकल्प संख्या के साथ चैट में उत्तर दें। उदाहरण के लिए, यदि आप जानना चाहते हैं कि आपकी अगली एलआईसी पॉलिसी का प्रीमियम कब देय है और आपको कितना प्रीमियम देना है तो 1 भेजें।