Share Market Update: भारतीय शेयर बाजार सोमवार 18 सितंबर को गिरावट के साथ बंद हुए। इसके साथ ही बीएसई सेंसेक्स में लगातार 11 दिनों से चला आ रहा तेजी का सिलसिला टूट गया। सेंसेक्स 241 अंक गिरकर बंद हुआ। वहीं निफ्टी लुढ़कर 20,133 पर आ गया। इसके चलते शेयर बाजार में आज निवेशकों के करीब 50,000 करोड़ रुपये डूब गए। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी लाल निशान में बंद हुए। वहीं सेक्टरोल इंडेक्स में टेलीकम्युनिकेशंस, रियल्टी, कमोडिटी, आईटी, मेटल, सर्विसेज और बैंकिंग शेयरों में गिरावट रही। दूसरी ओर यूटिलिटी, ऑटो, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और पावर शेयरों के इंडेक्स में तेजी रही।
कारोबार के अंत में, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 241.79 अंक या 0.36 फीसदी बढ़कर 67,596.84 अंक पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी (Nifty) 59.05 अंक या 0.29% फीसदी की तेजी के साथ 20,133.30 के स्तर पर बंद हुआ।
निवेशकों के ₹50 हजार करोड़ डूबे
सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयर
सेंसेक्स में शामिल कुल 30 में से 16 शेयर आज बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें भी पावर ग्रिड (Power Grid) के शेयरों में सबसे अधिक 2.99% की तेजी रही। इसके बाद टाइटन (Titan), महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M), एनटीपीसी (NTPC) और बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv)के शेयरों में आज तेजी रही और ये करीब 1.14% से लेकर 2.69% तक की तेजी के साथ बंद हुए।
सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर
वहीं सेंसेक्स के बाकी 12 शेयर आज लाल निशान में बंद हुए। इसमें से एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) का शेयर 1.98 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। इसके अलावा भारती एयरटेल (Bharti Airtel), इंफोसिस (Infosys), अल्ट्राटेक सीमेंट (UltraTech Cement) और टाटा स्टील (Tata Steel) के शेयरों में 1.21 फीसदी से लेकर 1.52 फीसदी तक की गिरावट देखी गई।
सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या रहा हाल इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-
1,930 शेयरों में रही तेजी
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के मुकाबले गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 3,947 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 1,698 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं 2,076 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 173 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 234 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 26 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।