LIC: अपनी Lapse हुई एलआईसी पॉलिसी को कैसे करें दोबारा शुरू, ये हैं नियम

How to Revive Lapse Policy of LIC: भारतीय जीवन बीमा (LIC) की अनेक पॉलिसी हैं जिन्हें ग्राहक अपनी सुविधा और जरूरत के मुताबिक लेते हैं। कई बार पॉलसी का पैसा नहीं चुकाते या रिन्यू नहीं करते तो पॉलिसी लैप्स हो जाती है। कई बार प्रीमियम समय पर न भरने के कारण LIC पॉलिसी बंद भी हो जाती है

अपडेटेड May 04, 2024 पर 7:03 PM
Story continues below Advertisement
LIC: कई बार पॉलसी का पैसा नहीं चुकाते या रिन्यू नहीं करते तो पॉलिसी लैप्स हो जाती है।

How to Revive Lapse Policy of LIC: भारतीय जीवन बीमा (LIC) की अनेक पॉलिसी हैं जिन्हें ग्राहक अपनी सुविधा और जरूरत के मुताबिक लेते हैं। कई बार पॉलसी का पैसा नहीं चुकाते या रिन्यू नहीं करते तो पॉलिसी लैप्स हो जाती है। कई बार प्रीमियम समय पर न भरने के कारण LIC पॉलिसी बंद भी हो जाती है। आज के समय में स्वयं को और अपने परिवार को सुरक्षित रखने के लिए पॉलिसी लेना बहुत आवश्यक है। उसके फायदा उठाने के लिए जरूरी है कि आप समय पर पॉलिसी का पैसा चुकाएं। यहां आपको बता रहे हैं कि आप कैसे लैप्स पॉलिसी को रिवाइव कर सकते हैं।

लेट पेमेंट के साथ चुकाना होगा प्रीमियम

यदि आपने LIC की कोई पॉलिसी ली है, तो उसे समय पर रिन्यू करना चाहिए। जब कोई पॉलिसी बंद हो जाती है, तो LIC उसे 2 साल तक रिवाइव करने का मौका देता है। इसका मतलब है कि ग्राहक प्रीमियम के साथ लेट पेमेंट फीस को चुकाकर अपनी पॉलिसी को रिवाइव कर सकता है।


क्या होती लैप्स पॉलिसी

लैप्स पॉलिसी वो होती है जो प्रीमियम नहीं देने के कारण बंद हो जाती है, तब आपको उसके फायदे नहीं मिलते हैं। तब पॉलिसी को फिर से शुरू करने के लिए सभी बकाया प्रीमियम और ब्याज का पेमेंट करना होता है। भारतीय जीवन बीमा निगम के पास पॉलिसी को फिर रिवाइव करने या रिजेक्ट करने का अधिकार होता है।

पॉलिसी को दोबारा शुरू करने के लिए क्या करें?

पॉलिसीधारक को अपना सारा ब्याज चुकाना होगा। बीमा कंपनी के जारी जारी नियमों और शर्तों के आधार पर ही पॉलिसी को दोबारा शुरू किया जा सकता है। पॉलिसी को रिवाइव करने के लिए पॉलिसीधारक एजेंट या शाखा में जाकर एलआईसी पॉलिसी को रिन्यू करने का प्रोसेस पूरा करना होगा। आप कस्टमर केयर पर कॉल करके भी पूछताछ कर सकता है। लेट फाइन भी चुकाना होगा।

Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर किस समय सोना खरीदना होगा शुभ, जानें अपने शहर का टाइम

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।