HUDCO Q2 Results: सरकारी कंपनी को ₹911 करोड़ मुनाफा, डिविडेंड का भी ऐलान

HUDCO Q2 Results: सरकारी कंपनी HUDCO ने सितंबर तिमाही में मुनाफे और रेवेन्यू में शानदार बढ़त दर्ज की है। कंपनी ने शेयरधारकों के लिए डिविडेंड का ऐलान भी किया। जानिए डिटेल।

अपडेटेड Nov 04, 2026 पर 5:10 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
HUDCO के नतीजे आने के बाद शेयर में तेजी देखने को मिली।

HUDCO Q2 Results: सरकारी कंपनी HUDCO ने सितंबर तिमाही में शानदार नतीजे दिए हैं। कंपनी का मुनाफा और रेवेन्यू दोनों बढ़े हैं। नतीजों के बाद बुधवार, 4 नवंबर को HUDCO के शेयर में 6% तक की तेजी आई।

सितंबर तिमाही में HUDCO का नेट प्रॉफिट 28.3% बढ़कर ₹911 करोड़ हो गया। पिछले साल इसी तिमाही में ₹710 करोड़ का मुनाफा हुआ था। वहीं, कंपनी का रेवेन्यू भी 25.5% की बढ़कर ₹4,040 करोड़ पर पहुंच गया।

एसेट क्वालिटी में सुधार


HUDCO के खराब लोन से जुड़े आंकड़ों में सुधार हुआ है। सितंबर तिमाही में ग्रॉस क्रेडिट इम्पेयर्ड एसेट्स रेशियो 0.71% रहा। जून तिमाही में यह 0.96% था। वहीं, नेट क्रेडिट इम्पेयर्ड एसेट्स रेशियो 0.05% से घटकर 0.04% पर आ गया।

कंपनी का नेट प्रॉफिट मार्जिन भी बढ़ा है। सितंबर तिमाही में यह 22.62% रहा। पिछले साल इसी तिमाही में मार्जिन 21.63% था।

पहली छमाही में ₹35,371 करोड़ का डिस्बर्समेंट

HUDCO ने अक्टूबर में जारी बिजनेस अपडेट में बताया था कि कंपनी ने ₹1.04 लाख करोड़ के लोन मंजूर किए हैं।

चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में कंपनी ने ₹35,371 करोड़ के लोन बांटे। पिछले साल इसी अवधि में यह आंकड़ा ₹25,838 करोड़ था।

₹1.35 प्रति शेयर डिविडेंड देगी HUDCO

HUDCO के बोर्ड ने चालू वित्त वर्ष के लिए दूसरे अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी दे दी है। कंपनी शेयरधारकों को ₹1.35 प्रति शेयर का डिविडेंड देगी।

HUDCO के एक शेयर की फेस वैल्यू ₹10 है। डिविडेंड के लिए 11 नवंबर को रिकॉर्ड डेट तय की गई है। कंपनी 30 दिनों के भीतर डिविडेंड का भुगतान करेगी।

नतीजों के बाद शेयर में तेजी

HUDCO के नतीजे आने के बाद शेयर में तेजी देखने को मिली। यह 6.21% की बढ़त के साथ ₹153.60 पर बंद हुआ।

हालांकि, इस साल अब तक HUDCO का शेयर करीब 33% गिर चुका है। हालांकि, बीते 5 साल में इसने 254% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है।

US Stock Futures: ट्रंप की हार से खुश अमेरिकी बाजार? शुरुआती गिरावट के बाद तगड़ा उछाल; GIFT Nifty भी 190 अंक चढ़ा

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।