How to Save Money and become rich: हममें से लगभग सभी लोग कम इनकम और ज्यादा खर्च करने की समस्या का सामना करते हैं। हर कोई सोचता है कि उसे अपने सपनों को पूरा करने के लिए कुछ पैसे बचाने चाहिए, लेकिन ज्यादातर समय यह मुश्किल ही रहता है। फिर भी कुछ तरीके हैं जिनसे आप अपने बजट और खर्च करने के पैटर्न को सुधार सकते हैं। इन तीन टिप्स के जरिये आपको पैसा बचाने में मदद मिलेगी।
पहले अपने आप को करें तैयार
अगर आप सही मायने में पैसा बचाना चाहते हैं तो अपने दिमाग को पहले इसके लिए तैयार करना होगा। ताकि, आप सभी टिप्स का इस्तेमाल कर सकें। एक रिपोर्ट के मुताबकि आमतौर पर देखा जाता है कि ज्यादातर लोगों की सैलरी का कुछ हिस्सा हर महीने गैर जरूरी चीजों पर ज्यादा खर्च होता है। आज हम ऐसे तीन खर्चों के बारे में बात करेंगे और इन्हें कम करके पैसे बचाए जा सकते हैं और लोगों को अपना सपना पूरा करने में भी मदद मिलेगी।
1. किसी भी लोन को जल्दी चुकाएं
जब तक आपके सिर पर किसी भी तरह के लोन का बोझ है, तब तक आप अपनी इच्छानुसार कहीं भी खुलकर खर्च नहीं कर पाते। इसलिए यह बहुत जरूरी है कि आप सबसे पहले इस सिरदर्द से छुटकारा पाएं। आपको हर एक लोन को सबसे पहले चुकाना चाहिए। आपके लिए एक ऑप्शन ये भी है कि अपने सभी लोन को एक जगह कर लें, जहां ब्याज कम हो। ताकि, आपका लोन एक जगह हो जाएगा और एक यूनिट की तरह होगा। इससे आपको भी पता होगा कि किनता पेमेंट करना है और कितना लोन उतारना है। आपको अलग-अलग पेमेंट करने की जगह एक बार में एक ही जगह पेमेंट करनी होगी। कम ब्याज दर आपके लोन और खर्चों को कम करने में भी मदद करेगी।
2. ऑनलाइन शॉपिंग पर करें कंट्रोल
हम हर चीज की ऑनलाइन शॉपिंग करने के आदी हो गए हैं। इसके साथ ही ई-कॉमर्स वेबसाइट भी समय-समय पर नई सेल चलाती रहती हैं। यह आपको ज्यादा खरीदारी करने का एक कारण देता है, और हम ऐसी चीजें खरीद लेते हैं जिनकी वास्तव में हमें जरूरत नहीं होती है। आपको ऑनलाइन शॉपिंग पर अपने खर्च को कंट्रोल करने की जरूरत है। हालांकि, किसी को ऑनलाइन शॉपिंग पूरी तरह बंद करने की जरूरत नहीं है लेकिन खरीदने से पहले आपको यह एक बार जरूर सोचना होगा कि वाक्य में आपको इसकी जरूरत है।
3. क्रेडिट कार्ड को करें फ्रीज
यदि आप क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो आपकी सैलरी का एक हिस्सा हर महीने क्रेडिट कार्ड बिल को चुकाने में चला जाता है। हालांकि इसे इस्तेमाल करने के कई फायदे हैं, लेकिन क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करते समय हम यह ध्यान नहीं रखते कि हम कितना खर्च कर रहे हैं। आपको इसके बारे में तब पता चलता है जब आपको इसका पेमेंट करना होता है। इसलिए अगर आपको क्रेडिट कार्ड की जरूरत नहीं है तो आपको इसे फ्रीज कर देना चाहिए।