Digital Life Certificate: क्या पेंशनर्स डोरस्टेप सर्विस के जरिये जमा कर सकते हैं जीवन प्रमाण पत्र? जानें तरीका

How to Submit Digital Life Certificate: भारत में सभी पेंशनर्स को पेंशन जारी रखने के लिए हर साल 30 नवंबर या उससे पहले जीवन प्रमाण पत्र (Digital Life Certificate) जमा करना आवश्यक है

अपडेटेड Sep 14, 2023 पर 10:20 AM
जीवन प्रमाण पत्र डिजिटल रूप से CSC यानी कॉमन सर्विस सेंटर या बैंकों में जाकर और डोरस्टेप बैंकिंग का फायदा उठाकर जमा किया जा सकता है।

How to Submit Digital Life Certificate: भारत में सभी पेंशनर्स को पेंशन जारी रखने के लिए हर साल 30 नवंबर या उससे पहले जीवन प्रमाण पत्र (Digital Life Certificate) जमा करना आवश्यक है। जीवन प्रमाण पत्र डिजिटल रूप से CSC यानी कॉमन सर्विस सेंटर या बैंकों में जाकर और डोरस्टेप बैंकिंग का फायदा उठाकर जमा किया जा सकता है। जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के कई तरीके हैं। हालांकि, अगर पेंशनर्स बैंक या CSC जाकर अपना जीवन प्रमाण पत्र नहीं जमा करना चाहते हैं तो वह ये काम ऑनलाइन भी कर सकते हैं। इसके अलावा वे डोरस्टेप बैंकिंग सर्विस (Doorstep Banking Service) का फायदा उठाकर जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं।

पेंशनर्स के लिए बायोमेट्रिक डिजिटल सर्विस भी है जिसे ‘डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र’ (Digital Life Certificate) कहते हैं। ये सर्विस केंद्र सरकार, राज्य सरकारों, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन और किसी भी अन्य सरकारी संस्था के पेंशनर्स के लिए है। जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के कई तरीके हैं। जो पेंशनर्स स्वयं न जाकर ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। ऑनलाइन जमा करने से उन्हें कहीं जाने की जरूरत नहीं होगी। इसके अलावा पेंशनर्स डोरस्टेप बैंकिंग सर्विस का भी फायदा उठा सकते हैं। इस सर्विस में भी आपको कहीं भी जाने की जरूरत नहीं होगी। डोरस्टेप सर्विस का फायदा उठाने के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा। जरूरी जानकारी के साथ जीवन प्रमाण पत्र फॉर्म भरना होगा।

डोरस्टेप बैंकिंग के लिए करना होगा रजिस्ट्रेशन


SBI की वेबसाइट के अनुसार डोरस्टेप बैंकिंग सर्विस के लिए सिर्फ होम ब्रांच में ही रिक्वेस्ट किया जाना चाहिए।

ये पेंशनर्स उठा सकते हैं डोरस्टेप सर्विस का फायदा

70 साल से अधिक उम्र के सीनियर सिटीजन और दृष्टिबाधित लोगों सहित दिव्यांग या अशक्त व्यक्ति इसका लाभा उठा सकते हैं।

जिन पेंशनर्स की केवाईसी पूरी है।

वैलिड मोबाइल नंबर अकाउंट के साथ रजिस्टर होना चाहिए।

सिंगल अकाउंट होल्डर या ज्वाइंट अकाउंट होल्डर के साथ सरवाइवर।

इन लोगों को नहीं मिलेगा डोरस्टेप सर्विस का फायदा

जो अकाउंट ज्वाइंट तरीके से ऑपरेट होते हैं।

माइनर अकाउंट

नॉन-पर्सनल अकाउंट

डोरस्टेप बैंकिंग सर्विस के चार्ज

लाइफ सर्टिफिकेट सबमिट करने के लिए 70 रुपये प्लस जीएसटी देना होगा। हालांकि, वैसे ये बैंक पर निर्भर करता है कि वह डोरस्टेप सर्विस के लिए कितना चार्ज करते हैं।

डोरस्टेप बैंकिंग के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें

एसबीआई की वेबसाइट के अनुसार डोरस्टेप बैंकिंग सर्विस के लिए करना होगा रजिस्ट्रेशन

स्टेप 1: आईओएस के लिए ऐप स्टोर और एंड्रॉइड के लिए प्ले स्टोर से डोरस्टेप बैंकिंग ऐप डाउनलोड करना होगा।

स्टेप 2: ऐप के डाउनलोड और इंस्टॉलेशन के बाद खुद को रजिस्टर करने के लिए मोबाइल नंबर डालना होगा।

स्टेप 3: सिस्टम से ओटीपी आएगा। DCB ऐप पर ओटीपी डालना होगा।

स्टेप 4: अपना  नाम और ईमेल, पासवर्ड (पिन) डालें। फिर पिन के साथ ऐप में लॉगिन करें।

स्टेप 6: एड्रेस डालें और अपने लिए सर्विस के लिए रजिस्टर कर दें। तय समय पर एजेंट आपके घर आएगा।

Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।