EPFO: इमरजेंसी के समय निकाल सकते हैं अपने पीएफ से पैसा, जानिए तरीका

EPFO: इम्पलॉयी प्रोविडेंट फंड (PF) के सब्सक्राइबर अपने पीएफ फंड से कुछ पैसा मेडिकल इमरजेंसी, घर बनाने, घर का लोन चुकाने या बेटे या बेटी की शादी के लिए पैसा निकाल सकते हैं। जी हां, ये सही है कि आप जरूरत के समय अपने पीएफ खाते से पैसा निकाल सकते हैं

अपडेटेड Feb 10, 2023 पर 12:53 PM
EPFO: जरूरत के समय अपने पीएफ खाते से पैसा निकाल सकते हैं।

EPFO: इम्पलॉयी प्रोविडेंट फंड (PF) के सब्सक्राइबर अपने पीएफ फंड से कुछ पैसा मेडिकल इमरजेंसी, घर बनाने, घर का लोन चुकाने या बेटे या बेटी की शादी के लिए पैसा निकाल सकते हैं। जी हां, ये सही है कि आप जरूरत के समय अपने पीएफ खाते से पैसा निकाल सकते हैं। यहां आपको ऑनलाइन पैसा निकालने का तरीका बता रहे हैं। ये पैसा आपके बैंक अकाउंट में 3 से 5 वर्किंग डे में आ जाता है। आइए जानते हैं ऑनलाइन तरीका..

ऐसे निकाल सकते हैं पीएफ से एडवांस पैसा

पीएफ से एडवांस पैसा निकालने के लिए www.epfindia.gov.in वेबसाइट के होम पेज पर ऊपर के कोने में ऑनलाइन एडवांस क्लेम पर क्लिक करें।  https://www.epfindia.gov.in/site_en/index.php पर लॉगिन करना होगा।


स्टेप 1- यूएएन सदस्य पोर्टल में अपने यूएएन और पासवर्ड के साथ साइन इन करें।

स्टेप 2- 'ऑनलाइन सर्विसेज' टैब पर क्लिक करें और ईपीएफ से पीएप एडवांस निकालने के लिए फॉर्म का चुनाव करें। ड्रॉप-डाउन मेनू से क्लेम फॉर्म (फॉर्म -31, 19,10सी और 10डी)' चुनें।

स्टेप 3- दी गई विंडो में अपने बैंक खाते के अंतिम 4 अंक डालें और वैरिफाई करें।

- वैरिफिकेशन के बाद Proceed for Online Claim पर क्लिक करें

- ड्रॉप डाउन से PF Advance को चुनें (Form 31)

- अपने कारण को चुने और जितना पैसा निकालना हैं, वह डालें। चेक की एक स्कैन कॉपी अपलोड करें और अपना एड्रेस लिखें।

- Get Aadhaar OTP पर क्लिक करें और आधार लिंक्ड मोबाइल पर प्राप्त OTP लिखें

- आपका क्लेम फाइल हो गया। मेडिकल इमरजेंसी के केस में एक घंटे में पीएफ क्लेम का पैसा आ जाएगा।

ऐसे जान सकते हैं बैलेंस – SMS के जरिये जान सकते हैं बैलेंस

EPFO के पास रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 7738299899 पर EPFO UAN LAN (भाषा) भेजना है। LAN का मतलब आपकी भाषा से हैं। अगर आपको अंग्रेजी में जानकारी चाहिए तो LAN की जगह ENG लिखना होगा। इसी तरह हिंदी के लिए HIN और तमिल के लिए TAM लिखना है। हिंदी में जानकारी पाने के लिए EPFOHO UAN HIN लिखकर मैसेज करना होगा।

मिस्ड कॉल के जरिए जान सकते हैं डिटेल्स

आप चाहें तो एक मिस्ड कॉल के जरिए भी अपना EPF बैलेंस जान सकते हैं। इसके लिए आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 011-22901406 पर मिस्ड कॉल देना है।

Multibagger Stock: 6100 रुपये के निवेश पर कम समय में ही बना दिया करोड़पति, अब एक्सपर्ट दे रहे बेचने की सलाह

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।