नो क्लेम बोनस (NCB) इंश्योरेंस कराने वाली पार्टी का होता है, न कि गाड़ी का माना जाता है। अगर आप एक नई कार खरीद रहे हैं, तो भारतीय बीमा नियामक विकास प्राधिकरण (IRDAI) की वेबसाइट के अनुसार आप अपने नो क्लेम बोनस (No Claim Bonu) को नई कार में ट्रांसफर कर सकते हैं। जब कोई पॉलिसीधारक बीमा पॉलिसी खरीदता है, तो उसे एक NCB मिलता है। अब यह उस पर निर्भर है कि वह पॉलिसी साल में वह कोई और दावा करता है या नहीं। यदि पॉलिसी लेने वाला क्लेम दायर करता है, तो वह अगले साल के लिए एनसीबी (NCB) के लिए अपनी पात्रता खो देगा। अगर वह पूरे एक साल में क्लेम फाइल नहीं करता है तो वह नो क्लेम बोनस के पात्र बने रह सकते हैं।
क्या होता है नो क्लेम बोनस?
पिछली पॉलिसी के पीरियड के दौरान क्लेम नहीं फाइल करने पर बीमाधारक के कमाए फायदे को नो क्लेम बोनस (NCB) के रूप में जाना जाता है। अभी भारतीय नियमों के अनुसार यह 20% से शुरू होता है। ये Own Damage प्रीमियम होता है।
नो क्लेम बोनस (NCB) को कैसे ट्रांसफर करें
यदि आप रिन्यू कराते समय बीमा कंपनी को बदलते हैं तो नो क्लेम बोनस को ट्रांसफर कर सकते हैं। आपको अपनी बीमा कंपनी से रिन्यू नोटिस के रूप में मिले NCB का प्रमाण देना होगा। आप अपनी मौजूदा पॉलिसी या एक्सपायर पॉलिसी दे सकते हैं। पिछली कंपनी से NCB एलिजिबिलिटी के लिए लेटर भी ले सकते हैं।
नो क्लेम बोनस तब तक मिलता है जब तक आप क्लेम नहीं करेंगे। अगर पॉलिसी साल में किसी भी कारण से क्लेम करते हैं तो अगले पॉलिसी साल में एनसीबी का लाभ नहीं मिलेगा।
कैसे कैलकुलेट होता है नो क्लेम बोनस
पॉलिसी के पहले साल के बाद कोई दावा बोनस नहीं है। यदि आप 90 दिनों के अंदर अपना कवरेज रिन्यू करते हैं, तो इसकी कैलकुलेशन इस तरीके से होती है।
यदि आप कवरेज के पहले साल के दौरान क्लेम नहीं करते हैं, तो आप कार इंश्योरेंस में नो क्लेम बोनस के रूप में अपने प्रीमियम पर 20% की छूट मिल सकती है।
तीन साल तक बिना किसी दावे के नो क्लेम पर ये 35% होगा।
यदि दावा चार या पांच साल के भीतर दायर नहीं किया जाता है, तो एनसीबी क्रमशः 45% और 50% होगा।