हम अक्सर बैंक अकाउंट या पोस्ट ऑफिस में बचत योजनाओं में निवेश करके या अकाउंट खोलकर इस बार से परेशान होते हैं कि क्या हम इन्हें ट्रांसफर कर सकते हैं? पोस्ट ऑफिस की योजना को आप ऑनलाइन चेक नहीं कर सकते, यही कारण है कि कई बार निवेशक पोस्ट ऑफिस में खुली स्कीम को बैंक में ट्रांसफर करना चाहते हैं। या कई बार उल्टा होता है, निवेशक पोस्ट ऑफिस स्कीम पर मिल रहे ज्यादा ब्याज के कारण बैंक में खोली योजना को पोस्ट ऑफिस में ट्रांसफर करना चाहते हैं। यहां आपको बता रहे हैं कि आप सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (SCSS), पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (PPF) और सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) के अकाउंट को पोस्ट ऑफिस से बैंक या बैंक से पोस्ट ऑफिस में ट्रांसफर कर सकते हैं।
