Demat Account: शेयर मार्केट के बारे में जानकारी बढ़ने से इसमें पैसा लगाने वाले लोगों को संख्या में भी इजाफा हुआ है। यही कारण है कि डीमैट खोलने वाले लोगों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। कोरोना के समय में साल 2020 में शेयर मार्केट में गिरावट आई और लोगों ने उस मौके का काफी फायदा भी उठाया। उस समय में लोगों का रुझान शेयर बाजार की तरफ अधिक बढ़ा और डीमैट अकाउंट का नंबर भी बढ़ा।
डीमैट अकाउंट की संख्या बढ़ी
अगर आंकड़ों की तरफ देखें तो इस साल जनवरी में डीमैट अकाउंट की संख्या 11 करोड़ को पार कर गई थी। कई लोग ऐसे भी हैं जिनके पास 2 से ज्यादा डीमैट अकाउंट हैं और उन्होंने अलग-अलग डीमैट अकाउंट से शेयर्स खरीदें हुए हैं। कई बार लोग जानकारी कम होने या ब्रोकरेज के कारण ऐसा करते हैं। क्या आप भी अलग-अलग डीमैट अकाउंट में पड़े शेयर्स को एक जगह करना चाहते हैं।
एक डीमैट से दूसरे डीमैट अकाउंट में ट्रांसफर कर सकते हैं शेयर्स
आप एक डीमैट अकाउंट से दूसरे डीमैट अकाउंट के शेयरों को एक जगह ट्रांसफर कर सकते हैं। एक डीमैट अकाउंट से दूसरे डीमैट अकाउंटमें पैसा ट्रांसफर करना आसान काम है। ये काम ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से किया जा सकता है।
ऑनलाइन ट्रांसफर कर सकते हैं डीमैट अकाउंट
अपने मौजूदा ब्रोकर से DIS यानी डिलीवरी इंस्ट्रक्शन स्लिप (Delivery Instruction Slip) लें।
डीआईएस को भरने के बाद उसे मौजूदा ब्रोकर को जमा कराएं।
ब्रोकर भरे हुए फॉर्म को डिपॉजिटरी को दे देगा।
डिपॉजिटरी आपके शेयरों को नए अकाउंट में ट्रांसफर कर देगा।
डिपॉजिटरी से ट्रांसफर होते ही आपके नए डीमै अकाउंट में शेयर दिखने लगेंगे।
अगर जरूरत नहीं है तो पुराने डीमैट अकाउंट को कर दें बंद
अगर आप पुराने डीमैट अकाउंट से नए अकाउंट में शेयर ट्रांसफर कर रहे हैं, तो बेहतर होगा कि पुराने डीमैट अकउंट को बंद कर दें। अगर आप पुराना डीमैट अकाउंट को बंद नहीं करेंगे तो आपको मेंटेनेंस चार्ज देना होगा। इससे आपको पैसे का नुकसान होगा क्योंकि आप उसका इस्तेमाल भी नहीं कर रहे हैं और चार्ज भी दे रहे हैं। डीमैट अकाउंट ऑनलाइन बंद नहीं होते हैं। डीमैट अकाउंट बंद कराने के लिए ब्रांच जाना होगा।