Get App

होम लोन चुकाने के लिए PF के पैसे का कर सकते हैं इस्तेमाल, जानिए कब और कैसे निकाल सकते हैं पीएफ का पैसा

Home Loan Interest Rates Latest Update: RBI के रेपो रेट की दरें बढ़ाने के बाद ज्यादातर सभी बैंकों ने होम लोन की ब्याद दरें बढ़ाई हैं। कई बैंकों ने अपने मौजूदा और नए ग्राहकों के लिए लोन की दरें बढ़ा दी हैं। ब्याज दर बढ़ने के कारण अब ज्यादातर लोग सोचने लगे हैं कि इस बढ़े हुए लोन के बोझ को कैसे कम किया जाए

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 12, 2023 पर 6:00 PM
होम लोन चुकाने के लिए PF के पैसे का कर सकते हैं इस्तेमाल, जानिए कब और कैसे निकाल सकते हैं पीएफ का पैसा
आप अपने होम लोन को चुकाने के लिए EPF का पैसा निकाल सकते हैं।

Home Loan Interest Rates Latest Update: RBI के रेपो रेट की दरें बढ़ाने के बाद ज्यादातर सभी बैंकों ने होम लोन की ब्याद दरें बढ़ाई हैं। कई बैंकों ने अपने मौजूदा और नए ग्राहकों के लिए लोन की दरें बढ़ा दी हैं। ब्याज दर बढ़ने के कारण अब ज्यादातर लोग सोचने लगे हैं कि इस बढ़े हुए लोन के बोझ को कैसे कम किया जाए। आप अपना होम लोन का बोझ खत्म करने के लिए अपने कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) खाते के पैसे का इस्तेमाल कर सकते हैं। पीएफ का आधा या पूरा पैसा निकालकर होम लोन उतारने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

ये हैं होम लोन चुकाने के लिए EPFO के नियम

EPF योजना की धारा 68BB के अनुसार आप अपने होम लोन को चुकाने के लिए EPF का पैसा निकाल सकते हैं। इसके लिए घर आपके पर्सनल या ज्वाइंट नाम के साथ रजिस्टर होना चाहिए। होम लोन एप्लिकेंट के पास कम से कम दस साल का पीएफ अंशदान का रिकॉर्ड होना चाहिए। पांच साल की लगातार सर्विस पूरी होने के बाद निकाली गई PF के अमाउंट पर कोई टैक्स नहीं लगता है।

होम लोन चुकाने के लिए EPF बैलेंस कैसे निकालें?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें