EPFO: क्या आप भी घर बनाने, शादी या इमजेंसी के लिए पीएफ का पैसा निकालने का प्लान कर रहे हैं? पीएफ का पैसा ऑनलाइन निकाल सकते हैं। इसके लिए आपको EPFO की वेबसाइट पर जाकर अप्लाई करना होगा। EPF यानी कर्मचारी प्रॉविडेंट फंड एक सरकारी योजना है, जिसमें कर्मचारी और नियोक्ता दोनों हर महीने योगदान करते हैं। यह योजना कर्मचारी की रिटायरमेंट के लिए सेविंग तय करती है। EPF योजना को EPFO चलाता है। EPF में जमा पूरा पैसा रिटायरमेंट के समय ब्याज सहित मिलता है। हालांकि ज़रूरत पड़ने पर कर्मचारी इस पैसे को आंशिक या पूरी तरह से निकाल भी सकते हैं। अगर आप ऑनलाइन पीएफ निकालना चाहते हैं, तो ये आसान स्टेप्स फॉलो करें।
