The Hurun India Rich List 2023: जब भी सबसे अमीर प्रोफेशनल मैनेजर की बात आती है तो सबसे पहले जहन में सुंदर पिचाई या सत्य नडेला का नाम आता है। लेकिन ये सबसे अमीर भारतीय प्रोफेशनल मैनेजर नहीं हैं, बल्कि एक भारतीय महिला सबसे अमीर प्रोफेशनल मैनेजर है। जयश्री उल्लाल को सबसे अमीर भारतीय प्रोफशनल मैनेजर माना गया है। अरिस्टा नेटवर्क्स (Arista Networks) की सीईओ जयश्री उल्लाल की कुल संपत्ति 20,800 करोड़ रुपये है।
