Credit Cards

Hot Stocks Today : Sobha, एस्कॉर्ट्स कुबोटा और Bharat Wire Ropes के स्टॉक में हो सकती है 12% तक कमाई

Hot Stocks Today : Nifty 12 अक्टूबर को 19,800 के अपने 20-डे मूविंग एवरेज से ऊपर निकल गया। यह बहुत अहम लेवल है, क्योंकि कई ट्रेडर्स ने इस लेवल पर अपने दांव लगाए हैं। अगर निफ्टी इस लेवल से ऊपर बने रहने में कामयाब हो जाता है तो यह गिरावट के करेंट ट्रेंड के अंत का संकेत हो सकता है। ऐसे में निफ्टी 20,000-20,200 के लेवल की तरफ बढ़ेगा

अपडेटेड Oct 11, 2023 पर 6:25 PM
Story continues below Advertisement
Bank Nifty 12 अक्टूबर को शुरुआती कारोबार में 44,800-45,000 के अपने रेसिस्टेंस लेवल को पार कर गया। अब इसमें शॉर्ट-कवरिंग के आसार दिख रहे हैं। ऐसा होने पर यह 45,600 की तरफ बढ़ने की कोशिश करेगा। इस लेवल को ब्रेक करने में नाकाम रहने पर फिर से बिकवाली शुरू हो सकती है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Hot Stocks Today : Nifty ने 10 अक्टूबर को एक दिन पहले आई गिरावट की भरपाई कर ली। 11 अक्टूबर को भी निफ्टी में अच्छी तेजी दिखी। ज्यादातर स्टॉक्स में तेजी का रुख है। निफ्टी को करीब 19,500-19,480 के लेवल के करीब सपोर्ट मिलता दिखा है। 12 अक्टूबर को निफ्टी 19,800 के अपने 20-डे मूविंग एवरेज से ऊपर निकल गया। यह बहुत अहम लेवल है, क्योंकि कई ट्रेडर्स ने इस लेवल पर अपने दांव लगाए हैं। अगर निफ्टी इस लेवल से ऊपर बने रहने में कामयाब हो जाता है तो यह गिरावट के करेंट ट्रेंड के अंत का संकेत हो सकता है। ऐसे में निफ्टी 20,000-20,200 के लेवल की तरफ बढ़ेगा। दूसरी तरफ, अगर इंडेक्स 19,500-19,480 के नीचे चला जाता है तो गिरावट का ट्रेंड जोर पकड़ सकता है। इसमें निफ्टी 19,300-19,250 के लेवल तक गिर सकता है। इसलिए 19,500-19,800 की रेंज पर करीबी नजर रखना जरूरी है। अगर Bank Nifty की बात की जाए तो इसे 44,000-43,800 पर सपोर्ट मिलता दिखा है।

    Bank Nifty 11 अक्टूबर को शुरुआती कारोबार में 44,800-45,000 के अपने रेसिस्टेंस लेवल को पार कर गया। अब इसमें शॉर्ट-कवरिंग के आसार दिख रहे हैं। ऐसा होने पर यह 45,600 की तरफ बढ़ने की कोशिश करेगा। इस लेवल को ब्रेक करने में नाकाम रहने पर फिर से बिकवाली शुरू हो सकती है। अगर बैंक निफ्टी 44,000 के लेवल के नीचे चला जाता है तो इसके लिए अगला सपोर्ट 43,800 पर दिख रहा है।

    यह भी पढ़ें : TCS आज कर सकती है शेयर बायबैक का ऐलान, इसके बारे में यहां जानिए अपने हर सवाल का जवाब


    Swastika Investment में सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट प्रवेश गौड़ का मानना है कि कुछ स्टॉक्स में निवेश करने पर अच्छा मुनाफा हो सकता है। उन्होंने शॉर्ट टर्म में अच्छी कमाई के लिए निम्नलिखित शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दी है:

    Escorts Kubota

    इस स्टॉक में खरीदारी की सलाह है। इसका लास्ट ट्रेडिंग प्राइस 3,394 रुपये है। इसमें 3,200 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना होगा। इसका टारगेट प्राइस 3,666 रुपये है। Escorts Kubota के स्टॉक्स में अगले 2-3 हफ्तों में 8 फीसदी कमाई का मौका दिख रहा है। इस स्टॉक ने डेली चार्ट पर ट्रांयग्ल फॉर्मेशन के साथ ब्रेकआउट दिखाया है। इस दौरान वॉल्यूम भी ज्यादा रहा है। वीकली चार्ट पर इसने फ्लैग फॉर्मेशन को ब्रेक किया है। यह पैटर्न इसके लिए 3,500 रुपये के नेक्स्ट टारगेट का संकेत देता है। उसके बाद यह 3660 रुपये के लेवल के ऊपर जाने की कोशिश करेगा। गिरावट में 3,200 रुपये पर सपोर्ट दिख रहा है। MACD से करेंट अपट्रेंड को ताकत मिल रही है। मोमेंटम इंडिकेटर RSI की पॉजिशनिंग भी पॉजिटिव है।

    Sobha

    इस शेयर में निवेश करने की सलाह है। इसका लास्ट ट्रेडिंग प्राइस 762.85 रुपये है। इसमें 710 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना होगा। इसका टारगेट प्राइस 844 रुपये है। Sobha के शेयरों में शॉर्ट टर्म में 10 फीसदी कमाई हो सकती है। इसने डेली चार्ट पर इनवर्स हेड एंड शॉल्डर पैटर्न से ब्रेकआउट किया है। इस दौरान वॉल्यूम भी हाई रहा है। वीकली चार्ट पर इसने अपवॉर्ड स्लोपिंग चैनल फॉर्मेशन से ब्रेकआउट किया है। इस शेयर का स्ट्रक्चर फायदेमंद (lucrative) दिख रहा है, क्योंकि यह अपने सभी अहम एवरेजेज से ऊपर है। MACD से करेंट स्ट्रेंथ को सपोर्ट मिल रहा है। मोमेंटम इंडिकेटर RSI की पॉजिशनिंग भी पॉजिटिव है। 800 रुपये के लेवल को अगर यह शेयर पार कर जाता है तो यह 840 रुपये की तरफ बढ़ सकता है।

    Bharat Wire Ropes

    इस स्टॉक्स को खरीदने की सलाह है। इसका लास्ट ट्रेडिंग प्राइस 281 रुपये है। इसमें 261 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना होगा। इसका टारगेट प्राइस 314 रुपये है। Bharat Wire के स्टॉक में अगले 2-3 हफ्तों में 12 फीसदी का मुनाफा मिल सकता है। यह स्टॉक क्लासिकल बुलिश मोमेंटम में है। लॉन्ग टाइमफ्रेम पर यह हायर हाई-हायर लो बनाता दिख रहा है। डेली चार्ट पर इसने एसेंडिंग ट्रायंग्ल पैटर्न से ब्रेकआउट किया है। इस दौरान वॉल्यूम हाई रहा है। इस स्टॉक का स्ट्रक्चर फायदेमंद दिख रहा है। इसमें सभी अहम मूविंग एवरेजेज से ऊपर कारोबार हो रहा है। RSI और MACD दोनों से ही करेंट स्ट्रेंथ को सपोर्ट मिल रहा है।

    डिस्क्लेमर : मनीकंट्रोल डॉट कॉम पर दी गई सलाह एक्सपर्ट्स की अपनी राय होती है। यह वेबसाइट या इसका मैनेजमेंट इसके लिए जिम्मेदार नहीं है। रीडर्स को इनवेस्टमेंट से जुड़ा कोई फैसला अपने इनवेस्टमेंट एडवाइजर से बातचीत के बाद लेना चाहिए।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।