भारत में अक्सर हाउसवाइफ पति की कमाई से कुछ पैसा हर महीने छुपाती है। घर आने वाले सैलरी से हर महीना कुछ पैसा पत्नी बचाती है। हाउसवाइफ यही पैसा छिपाकर करोड़पति बन सकती है। भारत में कई घरों में, महिलाएं परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियों का भी हिस्सा बन रही हैं। कामकाजी महिलाएं अक्सर परिवार की आर्थिक बोझ बांटती हैं और अपने पतियों की मदद करती हैं। हालांकि, गृहिणियां अपने मासिक बजट और नियमित घरेलू खर्च के लिए सावधानीपूर्वक योजना बनाकर एक तय पैसा बचा सकती हैं।
