हुंडई आई10 (Hyundai i10) पर कंपनी बड़ा ऑफर दे रही है। ये माइलेज कार बड़ी रेंज और कम बजट में फीचर्स के साथ मिलता है। हुंडई आई10 अपनी कंपनी की पॉपुलर कारों में से एक है और कंपनी इस पर ऑफर दे रही है।

हुंडई आई10 (Hyundai i10) पर कंपनी बड़ा ऑफर दे रही है। ये माइलेज कार बड़ी रेंज और कम बजट में फीचर्स के साथ मिलता है। हुंडई आई10 अपनी कंपनी की पॉपुलर कारों में से एक है और कंपनी इस पर ऑफर दे रही है।
Hyundai i10 कार को शोरूम से खरीदने पर आपको 4.97 लाख रुपये ले लेकर 7.59 लाख रुपये तक लगते हैं। ऑफर में आप इस कार को 2 लाख से भी कम कीमत में घर ले जा सकते हैं।
यहां मिल रहा है ऑफर
Hyundai i10 कार पर सेकेंड हैंड कार खरीदने-बेचने वाली वेबसाइट CARS24 ने जिसने अपनी साइट पर इसे लिस्ट किया है और इसकी कीमत रखी है 1,88,799 रुपये रखी है। वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक इस कार का मॉडल फरवरी 2011 का है और इसकी ओनरशिप फर्स्ट है। ये एक नॉन एक्सीडेंट कार है जो अब तक 55,623 किलोमीटर चल चुकी है और इसका रजिस्ट्रेशन हरियाणा के HR-12 आरटीओ ऑफिस में दर्ज है।
मिल रही है 6 महीने की वारंटी
इस कार को खरीदने पर कंपनी कुछ शर्तों के साथ 6 महीने की वारंटी और 7 दिन की मनी बैक गारंटी दे रही है। इसके अलावा जो लोग इसे लोन पर लेना चाहते हैं उनके लिए कंपनी ये सर्विस भी दे रही है जिसमें आप इस कार को जीरो डाउन पेमेंट पर घर ले जा सकते हैं।
Hyundai i10
हुंडई आई10 कम बजट में आने वाली एक माइलेज कार है जिसमें कंपनी ने 1197 सीसी का इंजन दिया है। यह इंजन 81.86 बीएचपी की पावर और 113.75 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है जिसके साथ 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है। कार के फीचर्स की बात करें तो इसमें पावर विंडो, पावर स्टीयरिंग, एबीएस, एयर कंडीशन, फ्रंट सीट पर ड्यूल एयरबैग, जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।