ICICI बैंक की इस FD में निवेश करने के लिए बचे हैं सिर्फ 5 दिन, सीनियर सिटीजन को मिल रहा है तगड़ा ब्याज

ICICI Bank FD Rates: आईसीआईसीआई बैंक गोल्डन ईयर एफडी (ICICI Bank Golden Years FD) की शुरूआत की थी, जिसमें सीनियर सिटीजन को FD पर तगड़ा ब्याज दिया जा रहा है। इसमें 7.50 फीसदी का का ब्याज मिल रहा है

अपडेटेड Apr 03, 2023 पर 7:52 PM
ICICI Bank FD Rates: आईसीआईसीआई बैंक ने हाल के दिनों में FD पर ब्याज बढ़ाया

ICICI Bank FD Rates: आईसीआईसीआई बैंक गोल्डन ईयर एफडी (ICICI Bank Golden Years FD) की शुरूआत की थी, जिसमें सीनियर सिटीजन को FD पर तगड़ा ब्याज दिया जा रहा है। इसमें 7.50 फीसदी का का ब्याज मिल रहा है। गोल्डन ईयर एफडी5 साल एक दिन से लेकर 10 साल तक के लिए दी जा रही है। इसमें 2 करोड़ रुपये तक निवेश कर सकते हैं। इस योजना में निवेशक 7 अप्रैल 2023 तक ही निवेश कर सकते हैं। यानी, निवेशकों के पास इसमें पैसा लगाने के लिए 5 दिन का समय बचा है।

आईसीआईसीआई बैंक ने हाल के दिनों में FD पर ब्याज बढ़ाया है। RBI के रेपो रेट बढ़ाने के बाद ज्यादातर सभी बैंक मई 2022 से एफडी पर ब्याज बढ़ा रहे हैं। आरबीआई मई 2022 से महंगाई को नियंत्रित करने के लिए रेपो रेट में बढ़ोतरी कर रहा है। आरबीआई के फरवरी में रेपो रेट बढ़ाने के बाद बैंकों ने एक बार फिर एफडी पर ब्याज दरों को बढ़ाया है।

ICICI Bank का FD पर ब्याज


7 दिन से 14 दिन: आम जनता के लिए - 3.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 3.50 प्रतिशत

15 दिन से 29 दिन: आम जनता के लिए - 3.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 3.50 प्रतिशत

30 दिन से 45 दिन: आम जनता के लिए - 3.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 4.00 प्रतिशत

46 दिन से 60 दिन: आम जनता के लिए - 4.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 4.75 प्रतिशत

61 दिन से 90 दिन: आम जनता के लिए - 4.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 5.00 प्रतिशत

91 दिन से 120 दिन: आम जनता के लिए - 4.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 5.25 प्रतिशत

121 दिन से 150 दिन: आम जनता के लिए - 4.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 5.25 प्रतिशत

151 दिन से 184 दिन: आम जनता के लिए - 4.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 5.25 प्रतिशत

185 दिन से 210 दिन: आम जनता के लिए - 5.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.25 प्रतिशत

211 दिन से 270 दिन: आम जनता के लिए - 5.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.25 प्रतिशत

271 दिन से 289 दिन: आम जनता के लिए - 6.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.50 प्रतिशत

290 दिन से 1 साल से कम: आम जनता के लिए - 6.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.50 प्रतिशत

1 साल से 389 दिन: आम जनता के लिए - 6.70 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.20 प्रतिशत

390 दिन से 15 महीने से कम: आम जनता के लिए - 6.70 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.20 प्रतिशत

15 महीने से 18 महीने से कम: आम जनता के लिए - 7.10 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.60 प्रतिशत

18 महीने से 2 साल: आम जनता के लिए - 7.10 फीसदी; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.60 प्रतिशत

2 साल 1 दिन से 3 साल: सामान्य जनता के लिए - 7.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.50 प्रतिशत

3 साल 1 दिन से 5 साल: सामान्य जनता के लिए - 7.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.50 प्रतिशत

5 साल 1 दिन से 10 साल: आम जनता के लिए - 6.90 प्रतिशत; सीनियर सिटीज न के लिए - 7.50 प्रतिशत।

RBI इस हफ्ते एक बार फिर बढ़ा सकता है इंटरेस्ट रेट, एक्सपर्ट्स क्यों इसे अंतिम वृद्धि मान रहे हैं?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।