ICICI Bank FD Interest Rate: आईसीआईसीआई बैंक ने इन FD पर बढ़ाया ब्याज, चेक करें लेटेस्ट रेट

ICICI Bank Fixed Deposit Interest Rate Revised: देश के बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक में से एक ICICI Bank ने Fixed Deposit की दरों में बदलाव किया है

अपडेटेड Sep 30, 2022 पर 10:10 AM
ICICI Bank ने बढ़ाया FD पर ब्याज।

ICICI Bank Fixed Deposit Interest Rate Revised: देश के बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक में से एक ICICI Bank ने Fixed Deposit की दरों में बदलाव किया है। ये दरें 2 करोड़ रुपये लेकर 5 करोड़ रुपये तक की FD पर बदली गई गई हैं। ये दरें नई और पुरानी दोनों तरह की FD के लिए होंगी। इन एफडी में सीनियिर सिटिजन और जनरल केटेगरी को एक ही दर से ब्याज मिल रहा है। ये नई दरें 29 सितंबर 2022 से लागू हो चुकी है। बैंक 1 साल से 10 साल तक एफडी पर अधिकतम 6.25 फीसदी का ब्याज दे रहा है।

ये हैं नई दरें

ICICI बैंक 271 दिनों से 1 साल की FD पर 6% का ब्याज दे रहा है। वहीं, 185 से 270 दिनों की FD पर 5.75 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। 91 से 184 दिनों की FD पर 5.50 फीसदी का ब्याज मिल रहा है।बैंक 61 से 90 दिन की एफडी पर 5 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। 46 से 60 दिन की FD पर 4.25 फीसदी, 30 से 45 दिन की एफडी पर 3.90 फीसदी ब्याज मिलेगा। बैंक 7 से 29 दिन की FD प 3.75 फीसदी की ब्याज देगा। बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल तक की FD पर ब्याज दे रहा है।


ये है नियम

बैंक के मुताबिक अगर डिपॉजिट करने वाला निवेशक 7 दिन के अंदर अपना पूरा पैसा निकाल लेता है तो उसे कोई इंटरेस्ट नहीं मिलता। एफडी का न्यूनतम मैच्योरिटी पीरियड 7 दिन का है। ये नई दरें नई FD और पुरानी FD रिन्युअल पर लागू होंगी।

इन्हें मिल रहा है एक्ट्रा ब्याज

बैंक रिटायर हुए लोगों और अपने कर्मचारियों के लिए 2 करोड़ रुपये से कम की FD पर 1 फीसदी का अधिक ब्याज दे रहा है। इसके अलावा 2 करोड़ रुपये से कम की FD पर बैंक 5 साल 1 दिन से लेकर 10 साल की FD पर 0.50% प्रति सालाना का एक्स्ट्रा ब्याज दे रहा है।

RBI Monetary Policy Live Updates: महंगाई पर काबू पाने के लिए आज फिर 0.50% रेट बढ़ा सकता है RBI

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।