Home Loan Interest Rate: प्राइवेट सेक्टर बैंक आईसीआईसीआई बैंक (ICICI) ने MCLR की दरों में बढ़ोतरी कर दी है। लोन की दरों 10 बेसिस प्वाइंट यानी 0.10 फीसदी की बढ़ोतरी की है। अब ये नई दरें आज गुरुवार 1 सितंबर 2022 से लागू हो गई है। आईसीआईसीआई बैंक ने MCLR की दरों में बढ़ोतरी भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के रेपो रेट में 50 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी करने के एक महीने बाद किया है। RBI ने महंगाई पर काबू पाने के लिए रेपो रेट में बढ़ोतरी की। अभी देश में महंगाई दर 6 फीसदी से अधिक है जो RBI के तय मानक लेवल से अधिक है।
ओवरनाइट: पुरानी दर - 7.55 प्रतिशत; नई दर - 7.65 प्रतिशत
एक महीना: पुरानी दर - 7.65 प्रतिशत; नई दर - 7.75 प्रतिशत
तीन महीने: पुरानी दर - 7.70 प्रतिशत; नई दर - 7.80 प्रतिशत
छह महीने: पुरानी दर - 7.95 प्रतिशत; नई दर 7.85 प्रतिशत
एक साल: पुरानी दर - 7.90 प्रतिशत; नई दर 8.00 प्रतिशत
आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) ने लोन मंहगा कर दिया है। बैंक ने रेपो रेट से जुड़ी ब्याज दरों (external benchmark linked loan interest rates - EBLR) में बढ़ोतरी कर दी है। बैंक के ऐसा करने से होम, ऑटो और पर्सनल लोन सहित सभी तरह के लोन महंगे हो जाएंगे। इसका सीधा असर आपकी EMI पर पड़ेगा। बैंक ने इसे 10 बेसिस प्वाइंट बढ़ा दिया है। ये नई दरें आज 1 सितंबर से लागू हो गई हैं।
पब्लिक सेक्टर बैंक पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने MCLR की दरों में बढ़ोतरी कर दी है। लोन की दरों 5 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की है। अब ये नई दरें आज गुरुवार 1 सितंबर 2022 से लागू हो गई है। PNB के MCLR बढ़ाने का मतलब कि बैंक के मौजूदा और नए ग्राहकों के लिए लोन की ईएमआई जल्द ही बढ़ने वाली है। पीएनबी की ओवरनाइट बेंचमार्क मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट 7.00 फीसदी से बढ़कर 7.05 फीसदी हो गई है।