ICICI बैंक ने अपने लोन की ब्याज दरों को बढ़ा दिया है। आज 1 जून को महीने की पहली तारीख को बैंक ने अपनी लोन की ब्याज दरों को रिवाइज किया है। बैंक जून 2023 के महीने के लिए अपनी सीमांत लागत-आधारित उधार दरों (MCLR) में रिवीजन किया है। आपकी होम लोन की ब्याज दरें इसी के आधार पर तय होती है। होम लोन की दरें MCLR के आधार पर ही तय होती है। ICICI बैंक ने इन दरों में कटौती और बढ़ोतरी दोनों की है।
आईसीआईसीआई बैंक एमसीएलआर दरें
ICICI बैंक ने एक महीने की MCLR को 8.50% से घटाकर 8.35% कर दिया है। तीन महीने की MCLR को 15 आधार अंकों (bps) से घटाकर 8.55% से 8.40% कर दिया है। बैंक ने एमसीएलआर को छह महीने और एक साल के पीरियड पर क्रमशः 5 बीपीएस बढ़ाकर 8.75% और 8.85% कर दिया है।
ओवरनाइट: पुरानी दर - 8.35 प्रतिशत; नई दर - 8.35 प्रतिशत
एक महीना: पुरानी दर - 8.50 प्रतिशत; नई दर - 8.35 प्रतिशत
तीन महीने: पुरानी दर - 8.55 प्रतिशत; नई दर - 8.40 प्रतिशत
छह महीने: पुरानी दर - 8.70 प्रतिशत; नई दर 8.75 प्रतिशत
एक साल: पुरानी दर - 8.80 प्रतिशत; नई दर 8.85 प्रतिशत
आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) ने लोन मंहगा कर दिया है। बैंक ने रेपो रेट से जुड़ी ब्याज दरों (external benchmark linked loan interest rates - EBLR) में बढ़ोतरी कर दी है। बैंक के ऐसा करने से होम, ऑटो और पर्सनल लोन सहित सभी तरह के लोन महंगे हो जाएंगे। इसका सीधा असर आपकी EMI पर पड़ेगा। बैंक ने इसे 10 बेसिस प्वाइंट बढ़ा दिया है। ये नई दरें आज 1 जून से लागू हो गई हैं।