Fixed Deposit rate of ICICI Bank: आईसीआईसीआई बैंक ने बढ़ाया FD पर ब्याज, जानें कितना होगा फायदा

RBI के रेपो रेट बढ़ाने के बाद कई बैंकों ने FD पर ब्याज दरें बढ़ाई हैं। अब इस गिनती में ICICI बैंक का नाम भी जुड़ चुका है

अपडेटेड Jun 23, 2022 पर 12:40 PM
आईसीआईसीआई बैंक ने FD पर ब्याज बढ़ा दिया है।

ICICI Fixed Deposit interest rates: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने देश में महंगाई पर काबू पाने के लिए पिछले सप्ताह अपनी प्रमुख ब्याज दर रेपो रेट में 50 बेसिस प्वाइंट यानी 0.50 फीसदी की बढ़ोतरी की थी। RBI की नई दरों का पालन अब ज्यादातर बैंक करने लगे हैं। RBI के रेपो रेट बढ़ाने के बाद कई बैंकों ने FD पर ब्याज दरें बढ़ाई हैं। अब इस गिनती में ICICI बैंक का नाम भी जुड़ चुका है। ICICI बैंक ने 5 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी कुछ FD में की है। ये नई दरें 22 जून से लागू हो चुकी है।  इससे पहले बैंक ने 16 जून को कुछ FD पर ब्याज बढ़ाया था। ये नई दरें 2 करोड़ से कम वाली FD पर लागू हो चुकी है।

ICICI बैंक की एफडी पर नई ब्याज दर – ये नई दरें 2 करोड़ रुपये तक की FD पर लागू होंगी

7 दिन से 14 दिन: आम जनता के लिए - 2.75 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए - 3.25 प्रतिशत


15 दिन से 29 दिन: आम जनता के लिए - 2.75 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए - 3.25 प्रतिशत

30 दिन से 45 दिन: आम जनता के लिए - 3.25 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए - 3.75 प्रतिशत

46 दिन से 60 दिन: आम जनता के लिए - 3.25 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए - 3.75 प्रतिशत

61 दिन से 90 दिन: आम जनता के लिए - 3.25 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए - 3.75 प्रतिशत

91 दिन से 120 दिन: आम जनता के लिए - 3.75 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए - 4.25 प्रतिशत

121 दिन से 150 दिन: आम जनता के लिए - 3.75 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए - 4.25 प्रतिशत

151 दिन से 184 दिन: आम जनता के लिए - 3.75 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए - 4.25 प्रतिशत

185 दिन से 210 दिन: आम जनता के लिए - 4.65 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए - 5.15 प्रतिशत

211 दिन से 270 दिन: आम जनता के लिए - 4.60 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए - 5.10 प्रतिशत

271 दिन से 289 दिन: आम जनता के लिए - 4.60 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए - 5.10 प्रतिशत

290 दिन से 1 साल से कम: आम जनता के लिए - 4.60 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए - 5.10 प्रतिशत

1 साल से 389 दिन: आम जनता के लिए - 5.35 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए - 5.85 प्रतिशत

390 दिन से 15 महीने से कम: आम जनता के लिए - 5.35 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए - 5.85 प्रतिशत

15 महीने से 18 महीने से कम: आम जनता के लिए - 5.35 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए - 5.85 प्रतिशत

18 महीने से 2 साल: आम जनता के लिए - 5.35 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए - 5.85 प्रतिशत

2 साल 1 दिन से 3 साल: आम जनता के लिए - 5.50 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए - 5.85 प्रतिशत

3 साल 1 दिन से 5 साल: आम जनता के लिए - 5.70 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए - 6.20 प्रतिशत

5 साल 1 दिन से 10 साल: आम जनता के लिए - 5.75 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए - 6.50 प्रतिशत।

ULTRATECH Cement पर ब्रोकरेज हाउसेज से जानिये खरीदें, बेचें या अभी करें होल्ड

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।