ICICI Securities को इस प्राइवेट बैंक में है 40% रिटर्न मिलने की उम्मीद, जानिए क्या है टार्गेट प्राइस और स्टॉपलॉस

एचडीएफसी बैंक MSME और रूलर बैंकिंग, डिजिटल मार्केटिंग जैसे क्षेत्रों पर फोकस कर रहा है। जिसका उसे आगे अच्छा फायदा मिलने की उम्मीद है

अपडेटेड Mar 12, 2022 पर 3:08 PM
आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने एचडीएफसी बैंक के शेयर को Buy रेटिंग दी है और इसके टार्गेट में कोई बदलाव ना करते हुए इसको 1955 रुपये पर बनाए रखा है.

जियो पोलिटिकल अनिश्चितताओं और बाजार के भारी उतार-चढ़ाव के बीच भी लिस्टेड कंपनियों के फंडामेंटल्स में कोई बदलाव नहीं हुआ है। ऐसे में पोजिशनल इन्वेस्टर रूस-यूक्रेन वार के दौर में बाजार में आई इस गिरावट के बीच वैल्यू स्टॉक चुनने में लगे हुए हैं। ऐसे निवेशकों के लिए आईसीआईसीआई सिक्योरिटी (ICICI Securities) ने बैंकिंग दिग्गज HDFC Bank के शेयरों में खरीदारी की सलाह दी है।

आईसीआईसीआई सिक्योरिटी के रिसर्च रिपोर्ट के मुताबिक लॉन्ग टर्म में HDFC Bank के शेयर अपने निवेशकों को 40 फीसदी तक का रिटर्न दे सकते हैं और 1955 रुपये तक का स्तर छू सकते हैं।

आईसीआईसीआई सिक्योरिटी का कहना है कि एचडीएफसी बैंक वर्तमान में जारी जियोपोलिटिकल अनिश्चितताओं के बीच लगातार स्थितियों पर नजर रखे हुए है और वर्तमान स्थितियों के विश्लेषण से यह अनुमान है कि इस संकट के चलते रियल इकोनॉमिक ग्रोथ पर 50 से 100 बेसिस प्वाइंट का प्रतिकूल असर पड़ सकता है लेकिन क्रेडिट ग्रोथ पर बहुत ज्यादा खराब असर पड़ने की उम्मीद नहीं है।


Ruchi Soya का 4,300 करोड़ रुपये का फॉलो ऑन इश्यू 24 मार्च को खुलेगा, जानिए पूरी डिटेल

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने अपने नोट में आगे कहा है कि वर्तमान जियोपोलिटिक तनाव का बैंक के लोन और एडवांस पोर्टफोलियो पर कोई असर नहीं पड़ेगा। इसकी वजह यह है कि संघर्षरत देशों में बैंक का कोई एक्सपोजर नहीं है और ना ही इस संघर्ष से बैंक का कोई बड़ा कस्टमर प्रभावित होगा। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक को प्रोजेक्ट फ्यूचर रेडी के प्रवाभी इप्लीमेंटशन का भी फायदा मिलेगा।

बता दें कि इस प्रोजेक्ट के तहत एचडीएफसी बैंक MSME और रूलर बैंकिंग, डिजिटल मार्केटिंग जैसे क्षेत्रों पर फोकस कर रहा है। जिसका उसे आगे अच्छा फायदा मिलने की उम्मीद है। इन तथ्यों के आधार पर आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने एचडीएफसी बैंक के शेयर को Buy रेटिंग दी है और इसके टार्गेट में कोई बदलाव ना करते हुए इसको 1955 रुपये पर बनाए रखा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।