IDBI Bank FD Festive Offer: IDBI बैंक का ग्राहकों को दिवाली ऑफर, FD पर मिलेगा 6.90% तक रिटर्न

IDBI बैंक ने अमृत महोत्सव एफडी योजना शुरू की है। बैंक ने 555 दिनों की अवधि के लिए 6.90 फीसदी की ब्याज दर के साथ एक स्पेशल एफडी स्कीम शुरू की है

अपडेटेड Oct 23, 2022 पर 5:06 PM
बैंक ने FD की ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर दी है

IDBI Bank FD Festive Offer: इन दिनों फेस्टिव सीजन में कई बैंक अपने ग्राहकों को बेहतर ऑफर मुहैया करा रहे हैं। इसी तरह IDBI बैंक भी इन दिनों अपने ग्राहकों को फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposit – FD) पर बेहतर ब्याज दे रहा है। बैंक ने एक फेस्टिव फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम- अमृत महोत्सव एफडी (Amrit Mahotsav FD) स्कीम की शुरुआत की है।

स्कीम के तहत बैंक डिपॉजिट पर बढ़ी हुई ब्याज दरों की पेशकश कर रहा है। बैंक के मुताबिक, 555 दिनों की अवधि के लिए डिपॉजिट पर ग्राहकों को 6.90 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। यह ऑफर लिमिटेड टाइम के लिए है।

इस स्कीम का फायदा उठाने के लिए 31 दिसंबर 2022 के पहले FD करना होगा। बैंक ने अलग-अलग टर्म डिपॉजिट्स पर अपनी ब्याज की दर में भी इजाफा किया है। एक साल की जमा पर ब्याज दर बढ़कर 6.75 हो गई है। जबकि दो साल के लिए हाइएस्ट रेट अब 6.85 फीसदी है। बैंक ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए आईडीबीआई नमन सीनियर सिटीजन डिपॉजिट (IDBI Naman Senior Citizen Deposit) स्कीम को भी बढ़ाकर 31 दिसंबर कर दिया है। इसके अलावा, बैंक ने 2 करोड़ रुपये से कम के फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दर में 10 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की है। IDBI की वेबसाइट के मुताबिक, फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरें 11 अक्टूबर से लागू हो गई हैं।

Federal Bank ने तय समय से पहले FD से पैसे निकालने पर पेनाल्टी बढ़ाई


अलग-अलग टेन्योर के लिए कितनी है ब्याज दरें?

IDBI बैंक आम लोगों के लिए 7 दिन से 10 साल में मैच्योर होने वाली डिपॉजिट पर 2.70 फीसदी से 5.80 फीसदी तक ब्याज दर मुहैया करा रहा है। जबकि वरिष्ठ नागरिकों (senior citizens) के लिए यह दर 3.20 फीसदी से 6.55 फीसदी तक है। बैंक नॉन-सीनियर (non-senior) लोगों के लिए अधिकतम 5.80 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 5 से 10 साल में मैच्योर होने वाली डिपॉजिट पर 6.55 फीसदी की अधिकतम ब्याज दर मुहैया कराता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।