IDBI बैंक ने आज से बढ़ा दिया है FD पर ब्याज, 444 दिनों की एफडी पर दे रहा है 7.15% का इंटरेस्ट

IDBI Bank FD Rates: अब देश के बड़े बैंकों की गिनती में शामिल IDBI बैंक ने FD पर ब्याज दरों को रिवाइज कर दिया है। ये नई ब्याज दरें आज 12 अप्रैल 2023 से लागू हो गई है। बैंक ने 3 से 5 साल तक की FD पर 0.25 फीसदी का ब्याज बढ़ाया है

अपडेटेड Apr 12, 2023 पर 7:11 PM
IDBI बैंक ने FD पर ब्याज दरों को रिवाइज कर दिया है।

IDBI Bank FD Rates: अब देश के बड़े बैंकों की गिनती में शामिल IDBI बैंक ने FD पर ब्याज दरों को रिवाइज कर दिया है। ये नई ब्याज दरें आज 12 अप्रैल 2023 से लागू हो गई है। बैंक ने 3 से 5 साल तक की FD पर 0.25 फीसदी का ब्याज बढ़ाया है। बैंक 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की एफडी ऑफर कर रहा है। वह ग्राहकों को न्यूनतम 3.50 फीसदी और अधिकतम 7.65 फीसदी का ब्याज दे रहा है। ये ब्याज दर 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर मिल रहा है। एफडी की दरों में रिवीजन के बाद बैंक 444 दिनों की एफडी पर जनरल पब्लिक को 7.15 फीसदी और सीनियर सिटीजन को 7.65 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है।

IDBI ने 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर बढ़ाया ब्याज

7 दिन से 14 दिन: आम जनता के लिए - 3.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 3.50 प्रतिशत


15 दिन से 30 दिन: आम जनता के लिए - 3.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 3.50 प्रतिशत

31 दिन से 45 दिन: आम जनता के लिए - 3.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 3.85 प्रतिशत

46 दिन से 60 दिन: आम जनता के लिए - 4.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 4.75 प्रतिशत

61 दिन से 90 दिन: आम जनता के लिए - 4.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 4.75 प्रतिशत

91 दिन से 6 महीने: आम जनता के लिए - 4.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 5.25 प्रतिशत

6 महीने 1 दिन से 270 दिन: आम जनता के लिए - 5.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6 प्रतिशत

271 दिन से 1 साल से कम तक: आम जनता के लिए - 5.5 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.00 प्रतिशत

1 साल: आम जनता के लिए - 6.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.25 प्रतिशत

1 साल से अधिक से 2 साल तक: आम जनता के लिए - 6.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.50 प्रतिशत

2 साल 1 दिन से 3 साल से कम: आम जनता के लिए - 6.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.25 प्रतिशत

3 साल से 5 साल से कम: आम जनता के लिए - 6.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.00 प्रतिशत

5 साल: आम जनता के लिए - 6.50 फीसदी; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.00 प्रतिशत

5 साल से ज्यादा से 7 साल तक: 6.25 फीसदी; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.00 प्रतिशत

7 साल से ज्यादा से लेकर 10 साल तक: 6.25 फीसदी; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.00 प्रतिशत

10 साल से ज्यादा से लेकर 20 साल तक: 4.80 फीसदी; सीनियर सिटीजन के लिए - 5.30 प्रतिशत

TCS Q4 Results: कंपनी का नेट प्रॉफिट 14.8% बढ़कर 11,436 करोड़ रुपए रहा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।