IDBI Bank ने ग्राहकों को दिया ऑफर, फेस्टिव सीजन में खास FD पर बढ़ाया निवेश का समय

IDBI Bank FD Rates: आईडीबीआई बैंक ने 2 करोड़ रुपये से कम निवेश वाली Fixed Deposit पर ब्याज दरों को रिवाइज किया है। ये नई ब्याज दरें 15 सितंबर से लागू हो गई हैं। इसके अलावा आईडीबीआई बैंक ने अमृत महोत्सव एफडी में निवेश की समय सीमा 31 अक्टूबर तक बढ़ा दी है

अपडेटेड Sep 20, 2023 पर 12:21 PM
IDBI बैंक ने अमृत महोत्सव एफडी में निवेश की समय सीमा 31 अक्टूबर तक बढ़ा दी है।

IDBI Bank FD Rates: आईडीबीआई बैंक ने 2 करोड़ रुपये से कम निवेश वाली Fixed Deposit पर ब्याज दरों को रिवाइज किया है। ये नई ब्याज दरें 15 सितंबर से लागू हो गई हैं। इसके अलावा आईडीबीआई बैंक ने अमृत महोत्सव एफडी में निवेश की समय सीमा 31 अक्टूबर तक बढ़ा दी है। IDBI बैंक की इस योजना में निवेशकों के पास भारी रिटर्न कमाने का मौका है।

आईडीबीआई बैंक 375 दिनों और 444 दिनों की दो स्पेशल एफडी अमृत महोत्सव चला रहा है। बैंक इस एफडी योजना पर सबसे अधिक ब्याज दर दे रहा है। इस एफडी स्कीम में निवेश करने की आखिरी तारीख 30 सितंबर थी लेकिन अब इसे 31 अक्टूबर तक बढ़ा दिया गया है। आईडीबीआई बैंक की वेबसाइट पर कहा गया है कि अमृत महोत्सव एफडी को फेस्टिव ऑफर को ध्यान में रखते हुए बढ़ा दिया गया है। अब 375 और 444 दिनों की स्पेशल एफडी 31 अक्टूबर 2023 तक के लिए बढ़ा दी गई है।

अमृत महोत्सव 444 दिनों की FD


आईडीबीआई बैंक के मुताबिक नियमित ग्राहकों, NRI और NRO ग्राहकों को 444 दिनों के लिए अमृत महोत्सव एफडी योजना में निवेश करने पर 7.15% की ब्याज दर से इंटरेस्ट दे रहा है। सीनियर सिटीजन को 7.65% की दर से ब्याज मिल रहा है। बैंक निवेशकों को इस एफडी को समय से पहले निकालने और बंद करने की भी इजाजत देता है।

अमृत महोत्सव एफडी 375 दिन

आईडीबीआई बैंक 375 दिनों की अमृत महोत्सव एफडी में निवेश करने वाले बुजुर्गों को 7.65% ब्याज दे रहा है। वहीं, नियमित ग्राहकों, NRI और NRO ग्राहकों को 375 दिनों की एफडी पर 7.10% का ब्याज दे रहा है। साथ ही समय से पहले पैसे निकालने या बंद करने का ऑप्शन भी देता है।

आईडीबीआई बैंक की एफडी पर नई दरें

आईडीबीआई बैंक 7 दिनों से लेकर पांच साल में मैच्योर होने वाली एफडी ऑफर कर रहा है। बैंक इन एफडी पर 3% से 6.5% तक का ब्याज दे रहा है। ये दरें 14 जुलाई 2023 से लागू हैं।

07-30 दिन 3.00%

31-45 दिन 3.25%

46- 90 दिन 4.00%

91-6 महीने 4.50%

6 माह 1 दिन से 1 साल से कम 5.75%

1 साल से 2 साल तक (375 दिन और 444 दिन को छोड़कर) 6.80%

2 साल से 5 साल 6.50%

5 साल से 10 साल 6.25%

10 साल से 20 साल 4.80%

5 साल 6.50%

सीनियर सिटीजन के लिए आईडीबीआई बैंक एफडी दरें

आईडीबीआई बैंक सीनियर सिटीजन को सात दिनों से लेकर पांच साल में मैच्योर होने वाली एफडी पर सीनियर सिटीजन को 3.5% से 7% तक की ब्याज दे रहा है।

SEBI के नए नियमों के तहत पहली लिस्टिंग, 14% प्रीमियम पर RR Kabel की एंट्री

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।