IDBI बैंक लेकर आया ‘अमृत महोत्सव एफडी’ योजना, जानिए इस स्कीम की खासियत और ब्याज

FD Rates: प्राइवेट सेक्टर बैंक आईडीबीआई बैंक ने 2 करोड़ रुपये से कम की FD पर ब्याज दरों को रिवाइज कर दिया है। बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार ये नई दरें 1 अप्रैल 2023 से लागू होंगी। IDBI बैंक ने अपने रिटेल निवेशकों के लिए ‘अमृत महोत्सव एफडी’ योजना शुरू की है

अपडेटेड Apr 04, 2023 पर 10:12 AM
IDBI बैंक ने अपने रिटेल निवेशकों के लिए ‘अमृत महोत्सव एफडी’ योजना शुरू की है।

FD Rates: प्राइवेट सेक्टर बैंक आईडीबीआई बैंक ने 2 करोड़ रुपये से कम की FD पर ब्याज दरों को रिवाइज कर दिया है। बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार ये नई दरें 1 अप्रैल 2023 से लागू होंगी। IDBI बैंक ने अपने रिटेल निवेशकों के लिए ‘अमृत महोत्सव एफडी’ योजना शुरू की है, जिसमें बुजुर्ग व्यक्तियों के लिए 7.65% और आम जनता को 7.15% का रिटर्न ऑफर किया जा रहा है। बैंक अभी आम जनता के लिए 3.00% से 6.25% और सीनियर सिटीजन को 3.50% से 6.75% का ब्याज ऑफर कर रहा है। बैंक 7 दिनों से लेकर 10 साल में मैच्योर होने वाली एफडी पर ब्याज ऑफर कर रहा है।

बैंक की FD पर मिल रहा है इतना ब्याज

बैंक 7 से 30 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर बैंक 3.0 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। आईडीबीआई बैंक अब 31 से 45 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर 3.3 प्रतिशत ब्याज दर ऑफर कर रहा है। आईडीबीआई बैंक अब 46 से 90 दिनों की जमा पर 4.25 प्रतिशत और 91 से 6 महीने की एफडी पर 4.75 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है।


प्राइवेट सेक्टर बैंक आईडीबीआई बैंक ने 2 करोड़ रुपये से कम की FD पर ब्याज दरों को रिवाइज कर दिया ह प्राइवेट सेक्टर बैंक आईडीबीआई बैंक ने 2 करोड़ रुपये से कम की FD पर ब्याज दरों को रिवाइज कर दिया ह

टैक्स सेविंग FD पर ब्याज

छह महीने, एक दिन से एक साल और एक साल से दो साल (444 दिनों को FD को छोड़कर) में मैच्योर होने वाली एफडी पर क्रमशः 5.5 प्रतिशत और 6.75 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलेगा। पांच साल की टैक्स सेविंग फिक्स्ड डिपॉजिट के लिए आईडीबीआई बैंक आम जनता के लिए 6.25 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 6.75 प्रतिशत की ब्याज दर की गारंटी देता है।

Mankind Pharma IPO: इस महीने खुलेगा कॉन्डोम कंपनी का आईपीओ, ऑफर फॉर सेल का होगा पूरा इश्यू

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।