Mutual Funds: आज से बदल गया IDFC म्यूचुअल फंड का नाम, जानिए क्या होगा निवेशकों पर असर

Mutual Funds: आईडीएफसी म्यूचुअल फंड (IDFC Mutual Fund) का आज से नाम बदल गया है। IDFC Mutual Fund सोमवार 13 मार्च 2023 से बंधन म्यूचुअल फंड (Bandhan Mutual Fund) के नाम से जाना जाएगा। ये अब इसका नया ब्रांड नाम होगा

अपडेटेड Mar 13, 2023 पर 9:42 AM
आईडीएफसी म्यूचुअल फंड (IDFC Mutual Fund) का आज से नाम बदल गया है।

Mutual Funds: आईडीएफसी म्यूचुअल फंड (IDFC Mutual Fund) का आज से नाम बदल गया है। IDFC Mutual Fund सोमवार 13 मार्च 2023 से बंधन म्यूचुअल फंड (Bandhan Mutual Fund) के नाम से जाना जाएगा। ये अब इसका नया ब्रांड नाम होगा। रीब्रांडिंग के तौर पर फंड हाउस की हर एक योजना का नाम बदला जाएगा। नई ब्रांडिंग में 'IDFC' शब्द को बदलकर 'Bandhan' कर दिया जाएगा।

ग्राहकों को मिलेगी बेहतर सर्विस

फंड हाउस ने अपनी स्टेटमेंट में कहा है कि निवेश की रणनीति, तरीका और टीम पहले वाली ही रहने वाली है। इससे निवेशकों को हाई क्वालिटी अप्रोच मिलेगी, जिसके लिए फंड हाउस जाना जाता है।

ब्रांड की पहचान में बदलाव के बारे में AMC के सीईओ विशाल कपूर ने कहा कि हमारा नया नाम हमारे नई स्पॉन्सशीप को दिखाता है। अब हमें बंधन बैंक का हिस्सा बनने में खुशी है। अब विरासत, गुडविल के साथ मिलकर काम करना है। उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि उनके निवेशक उसी जुनून, विशेषज्ञता और फोकस से लाभान्वित होते रहेंगे, जो उन्हें अब तक मिलती आई है।


बदल गया है लोगो

रीब्रांडिंग के हिस्से के तौर पर फंड हाउस न केवल अपना नाम बल्कि लोगो भी बदल रहा है। बयान में कहा गया है कि बंधन म्यूचुअल फंड बनने के लिए यह रीब्रांडिंग फंड हाउस की जर्नी में नया चैप्टर है। इससे बिजनेस में नई एनर्जी आएगी। सोमवार से निवेशक फंड हाउस की नई वेबसाइट https://www.bandhanmutual.com पर सभी जानकारी ले सकते हैं।

डूब चुके Silicon Valley Bank को मिला खरीदार, Elon Musk ने कहा-मैं खरीदने को तैयार

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।