कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण के साथ एक बड़ी चिंता ATM से पैसे निकालने को भी लेकर है। RBI ने भी यह हिदायत दी है कि अभी कैश ट्रांजैक्शन कम करना चाहिए ताकि यह संक्रमण ज्यादा ना फैले। लेकिन क्या हो जब आप ऑनलाइन ट्रांजैक्शन कर रहे हों और अमाउंट दो बार कट जाए।
अकाउंट से दो बार डिडक्शन हो जाए तो
वैसे तो डिजिटल पेमेंट ने हमारा काम आसान बनाया है लेकिन कई बार इसके अपने नुकसान भी हैं। मान लीजिए आप कोई ऑनलाइन ट्रांजैक्शन कर रहे हों और नेटवर्क फेल हो जाए। ऐसे में आपका ट्रांजैक्शन अधूरा ही रहता है और आपके बैंक अकाउंट से रकम भी कट जाती है। ऐसे में आपको बिना इंतजार किए कस्टमर केयर में फोन करके अपनी शिकायत दर्ज करानी चाहिए। कई बार होता है कि आप फोन करने में देर करते हैं जिसकी वजह से यह पैसा लंबे समय तक फंसा रह जाता है। आप जितनी जल्दी अपने बैंक को इस बात की जानकारी देंगे बैंक उतनी तेजी से आपके फंड लौटाने पर काम करेगा।
पेमेंट के दौरान गलत अमाउंट डालने पर
कार्ड से पेमेंट करते हुए कई बार ऐसी गलती हो जाती है। जब मर्चेंट गलत अमाउंट स्वैप कर देता है और आपके अकाउंट से उतनी ही रकम कट जाती है। ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है। कार्ड पेमेंट के दौरान आपका पैसा उतना ही सुरक्षित है जितना आपके बैंक अकाउंट में। अगर कभी भी ऐसा हो तो आप मर्चेंट को बोलकर उसे Null and Void यानी खारिज कर सकते हैं। इसके बाद आप दोबारा सही अमाउंट पर पेमेंट कर सकते हैं।
बड़ी पेमेंट EMI में ना बदली तो
कई बार हम इस उम्मीद में क्रेडिट कार्ड से बड़ी खरीदारी कर लेते हैं कि उसका पेमेंट EMI में कर देंगे। लेकिन कुछ तकनीकी दिक्कत की वजह से कई बार ऐसा हो नहीं पाता। ऐसे में आपकी पेमेंट की मुश्किल बढ़ जाती है। तो ध्यान रखें कि जब भी आपके साथ ऐसा हो आप तुरंत अपनी क्रेडिट कार्ड कंपनी से संपर्क करें। आप सीधा अपने बैंक या क्रेडिट कार्ड कंपनी को फोन करके इसे EMI में तब्दील करवा सकते हैं।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
