पर्सनल लोन आज के समय में सबसे आसान और तेज विकल्प माना जाता है जब किसी व्यक्ति को अचानक पैसों की जरूरत पड़ती है। यह अनसिक्योर्ड लोन होता है, यानी इसमें किसी गारंटी की आवश्यकता नहीं होती। लेकिन इसकी ब्याज दरें काफी ऊंची होती हैं। ऐसे में बहुत से लोग कोशिश करते हैं कि जैसे ही उनके पास अतिरिक्त पैसे आएं, वे लोन को समय से पहले चुका दें। इसे ही प्रीपेमेंट या प्री-क्लोजर कहा जाता है। सवाल यह है कि क्या ऐसा करने से क्रेडिट स्कोर पर नकारात्मक असर पड़ता है।
