ग्लोबल संकेत कमजोर नजर आ रहा है। 40 साल की ऊंचाई पर महंगाई के पहुंचने से US मार्केट में भारी बिकवाली देखने को मिली। DOW और NASDAQ कल 2 परसेंट तक टूटे है। 2019 के बाद सबसे ऊपरी स्तर पर US 10 YEAR BOND YIELD है । आज DOW FUTURES और SGX NIFTY भी करीब 150 प्वाइंट फिसले है। नेशनल डे के मौके पर आज जापान का बाजार बंद है।
अमेरिकी बाजार तेज गिरावट के साथ बंद हुए है। महंगाई दर के आंकड़ों का अमेरिकी बाजार पर असर दिखा है। जनवरी में US महंगाई दर 40 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंचा है। जनवरी में अमेरिकी महंगाई दर 7.5% पर पहुंचा। 10 साल के US बॉन्ड की यील्ड 2.04% पर पहुंचा है। 2 साल के US बॉन्ड की यील्ड बढ़कर 1.58% पर है। Dow 526 और Nasdaq 305 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ। सभी सेक्टर में दिखा बिकवाली का दबाव देखने को मिल रहा है। एशियाई बाजार में भी गिरावट के साथ कारोबार संभव है। जून तक फेड ब्याज दरों 1% तक बढ़ोतरी कर सकता है।
इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। SGX NIFTY 176.00 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.42 फीसदी की बढ़त के साथ 27,696.08 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.23 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.39 फीसदी गिरकर 18,265.92 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.26 फीसदी की गिरावट के साथ 24,859.42 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.28 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट फ्लैट कारोबार कर रहा है।