Hindalco का नेट प्रॉफिट तीसरी तिमाही में रिकॉर्ड हाई लेवल पर, 96% बढ़कर 3675 करोड़ रुपए हुआ नेट प्रॉफिट

दिसंबर तिमाही में कंपनी का कंसॉलिडेटेड EBITDA साल-दर-साल आधार पर 38% बढ़कर 7624 करोड़ रुपए रहा

अपडेटेड Feb 10, 2022 पर 10:00 PM
Hindalco को दिसंबर तिमाही में Aluminium India EBITDA भी साल-दर-साल आधार पर 131% बढ़कर 3,376 करोड़ रुपए रहा

Hindalco Q3 Results: हिंडाल्को का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट दिसंबर तिमाही में बढ़कर रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंच गया है। दिसंबर 2021 तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 96% बढ़कर 3675 करोड़ रुपए पहुंच गया है। कंपनी का नेट प्रॉफिट अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। कंपनी के जबरदस्त नतीजे की वजह नोवेलिस (Novelis) का लगातार बेहतर प्रदर्शन, भारतीय बिजनेस उम्मीद से अच्छा रहना, साथ ही मैक्रो डाटा का सपोर्ट मिलने, रणनीतिक प्रोडक्ट मिक्सस और जुड़े हुए दूसरे बिजनेस का कामकाज अच्छा असर है। पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 1877 करोड़ रुपए था।

गुरुवार को Hindalco के शेयर 0.91% चढ़कर 547.25 रुपए पर बंद हुए हैं। दिसंबर तिमाही में कंपनी का कंसॉलिडेटेड EBITDA (earnings before interest, tax, depreciation and amortisation)साल-दर-साल आधार पर 38% बढ़कर 7624 करोड़ रुपए रहा।

कंपनी को दिसंबर तिमाही में Aluminium India EBITDA भी साल-दर-साल आधार पर 131% बढ़कर 3,376 करोड़ रुपए रहा। जबकि इसमें मार्जिन 41% रहा है।


तीसरी तिमाही में कंपनी को कामकाज से होने वाली आमदनी 44% बढ़कर 50,272 करोड़ रुपए हो गई है। पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी को कामकाज से होने वाली आमदनी 34,958 करोड़ रुपए थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।