ग्लोबल संकेत कमजोर नजर आ रहा है। 40 साल की ऊंचाई पर महंगाई के पहुंचने से US मार्केट में भारी बिकवाली देखने को मिली। DOW और NASDAQ कल 2 परसेंट तक टूटे है। 2019 के बाद सबसे ऊपरी स्तर पर US 10 YEAR BOND YIELD है । आज DOW FUTURES और SGX NIFTY भी करीब 150 प्वाइंट फिसले है। नेशनल डे के मौके पर आज जापान का बाजार बंद है।
