अगर आप भी पेंशन लेते हैं तो यह आपके लिए काम की खबर है। नियमों के अनुसार इस साल सभी पेंशनभोगियों को 30 नवंबर तक अपना जीवन प्रमाणपत्र जमा करना होगा। अगर वो ऐसा नहीं करते हैं तो उनकी पेंशन रुक जायेगी। आइए जानते कि वो कौन से तरीके हैं जिससे आप जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं।
जीवन प्रमाण पोर्टल पर कर सकते हैं जमा
आप जीवन प्रमाण पोर्टल https://jeevanpramaan.gov.in/ पर अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकते हैं। इसके लिए आपको पहले पोर्टल से जीवन प्रमाण ऐप डाउनलोड करना होगा। इसके अलावा UDAI द्वारा मान्य फिंगरप्रिंट डिवाइस होना चाहिए। इसके बाद स्मार्टफोन के जरिये ईमेल आईडी औऱ ऐप में बताए गए तरीकों के से जीवन प्रमाण पत्र घर बैठे जमा कर सकते हैं।
घर से जमा कर सकते हैं लाइफ सर्टिफिकेट
पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग ने कहा कि पेंशनभोगी 12 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के डोरस्टेप बैंकिंग एलायंस या डाक विभाग की डोरस्टेप सेवा का उपयोग करके डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के लिए जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं।
ये बैंक दे रहे हैं सर्विस
डोरस्टेप बैंकिंग एलायंस 12 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के बीच एक गठबंधन है, वे ग्राहक के दरवाजे पर अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। 12 बैंकों की गिनती में भारतीय बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), पंजाब नेशनल बैंक (PNB), बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक, इंडियन हैं।
एक एजेंट अपॉइंटमेंट के अनुसार तारीख और समय पर आपके घर आएगा और जीवन प्रमाण ऐप का उपयोग करके एक ऑनलाइन जीवन प्रमाण पत्र ले लेगा। हालांकि, बैंक इस सेवा के लिए कुछ शुल्क ले सकता है। इसके बारे में जानकारी बैंक की वेबसाइट पर नहीं दी गई है। SBI इस सर्विस के लिए 75 रुपये प्लस जीएसटी लेता है।
इंडिया पोस्ट ने शुरू की सर्विस
इंडिया पोस्ट ने ट्विट कर यह जानकारी दी है कि सीनियर सिटिजन आसानी से अपने एरिया के पास के डाकघर से कॉमन सर्विस सेंटर (CAC) से जीवन प्रमाण सेवाओं का फायदा उठा सकते हैं। विभाग के आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार भारत सरकार पेंशनभोगी योजना के लिए डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र हासिल करने की समस्या का समाधान निकालना चाहता है। ताकि, प्रमाण पत्र को आसानी से पाया जा सके।
आवेदन के लिए मोबाइल नबंर 7738299899 पर SMS भेजकर निकटतम जीवन प्रमाण केंद्र पर अपडेट ले सकते हैं। SMS में JPL <पिन कोड> लिखना होगा। इस पर आपके एरिया के आसपास के केंद्रो की सूची मिल जाएगी।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।