यूक्रेन पर रूसी आक्रमण से जुड़ी खबरों के बीच गुरुवार के कारोबारी सत्र में भारतीय बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। कल पूरे दिन भारतीय बाजार दबाव में रहें। कारोबारी सत्र के आखिरी घंटे में औऱ बिकवी आती दिखी। अंत में बाजार करीब 5 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। कल का दिन निफ्टी के लिए मार्च 2020 के बाद दूसरा सबसे बुरा दिन रहा। निफ्टी कल 815 अंक टूटकर 16,247 पर बंद हुआ। वहीं बीएसई सेंसेक्स 2,702 अंक टूटकर 54,529 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं बैंक निफ्टी 2163 अंक टूटकर 35,228 के स्तर पर बंद हुआ जबकि वॉलैटिलिटी इंडेक्स India VIX 32 के निशान को पार कर गया। ऐसा पिछली बार जून 2020 में देखने को मिला था।
वहीं अमेरिकी बाजारों की बात करें तो Dow Jones गुरुवार को 92 अंकों की बढ़त के साथ 33,223 के स्तर पर बंद हुआ था जबकि Nasdaq 436 अंक बढ़कर 13,473 के स्तर पर बंद हुआ था।
TIW Capital Group के Mohit Ralhan का कहना है कि यूक्रेन पर रशियन अटैक का निवेशकों के सेटिमेंट पर असर देखने को मिला है। रूस ने यूक्रेन के सैन्य ठिकानों पर अटैक किया है लेकिन बाजार का मानना है कि आगे यह आक्रमण और भयंकर रूप ले सकता है और हो सकता है इसमें अमेरिका और यूरोपियन देश भी सैन्य दखल करने को मजबूर हो जाए। ऐसे में बाजार में इस समय बहुत ही सावधानी के साथ कदम उठाने की जरुरत है। सबसे बेहतर रणनीति यहीं होगी कि युद्ध की तस्वीर साफ होने से पहले वेट एंड वॉच मोड में रहें।
HDFC Securities के नागराज शेट्टी का कहना है कि बाजार की वर्तमान गिरावट शॉर्ट टर्म में जारी रहती नजर आ सकती है और निफ्टी निचलेस्तरों से उठने के पहले 15900 तक का लेवल छु सकता है।
आज के इंट्राडे कॉल जिनमें आज के आज हो सकती है जोरदार कमाई
Choice Broking के सुमीत बगड़िया की इंट्राडे कॉल
Lupin: वर्तमान पर बेचे, लक्ष्य 680 रुपये, स्टॉपलॉस 740 रुपये
Container Corporation of India or CONCOR: वर्तमान पर बेचे, लक्ष्य 540-530 रुपये, स्टॉपलॉस 575 रुपये
IIFL Securities के अनुज गुप्ता की इंट्राडे कॉल
State Bank of India or SBIN: वर्तमान पर बेचे, लक्ष्य 440 रुपये, स्टॉपलॉस 505 रुपये
Bharti Airtel:वर्तमान पर खरीदें, लक्ष्य 710 रुपये, स्टॉपलॉस 648 रुपये