FD Rates: Fixed Deposit पर नियमित ग्राहकों को मिलने वाले ब्याज से अधिक सीनियर सिटीजन को ज्यादा ब्याज मिलता है। कुछ बैंक ऐसे हैं जो सुपर सीनियर सिटीजन को और अधिक ब्याज देते हैं। जहां एक तरफ देश का सबसे बड़ा पब्लिक सेक्टर बैंक ग्राहकों को 8 फीसदी ब्याज ऑफर नहीं कर रहा है। वहां, दूसरी और कई पब्लिक सेक्टर बैंक हैं जो ग्राहकों को 8 फीसदी से अधिक का ब्याज ऑफर कर रहे हैं। कुछ पीएसयू बैंक वरिष्ठ और अति वरिष्ठ नागरिकों (Super Senior Citizen) को 8% से अधिक ब्याज ऑफर कर रहे हैं।
पब्लिक सेक्टर बैंको में सबसे अधिक ब्याज पंजाब एंड सिंध बैंक (PSB) ऑफर कर रहा है। वह सुपर सीनियर सिटीजन को 8.85% तक ब्याज दे रहा है। PSB की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार एक अति वरिष्ठ नागरिक को PSB-उत्कर्ष 222 दिनों की एफडी योजना पर 8.85% तक ब्याज दिया जा रहा है। वहीं, 222 दिनों की एफडी पर सीनियर सिटीजन को 8.50 और आम ग्राहकों को 8 फीसदी का ब्याज मिल रहा है।
नियमित ग्राहकों के लिए बैंक 800 दिनों की एफडी पर अधिकतम 7.30% का ब्याज दे रहा है। वहीं सीनियर सिटीजन को 7.80% और सुपर वरिष्ठ नागरिकों को 8.05% का ब्याज दे रहा है। सुपर सीनियर 80 साल से अधिक उम्र के लोग होते हैं।
पीएनबी नियमित ग्राहकों को 666 दिनों के एफडी पर 7.25% का अधिकतम ब्याज दे रहा है। वहीं, सीनियर सिटीजन को 7.75% और सुपर सीनियर सिटीजन को 8.05% का ब्याज दे रहा है।
इंडियन बैंक नियमित ग्राहकों को 2 से 3 साल की एफडी पर 6.70% का अधिकतम ब्याज दे रहा है। सीनियर सिटीजन को 7.2% और सुपर सीनियर सिटीजन को 7.45% का ब्याज दे रहा है। सुपर 400 दिन की एफडी पर बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 7.60% और सुपर सीनियर सिटीजन को 7.85% ब्याज दे रहा है।