शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 900 अंक लुढ़का; निवेशकों को एक दिन में सवा 4 लाख करोड़ का घाटा

Share Market Close: कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार आज लगातार तीसरे दिन भारी गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स जहां 900 अंक लुढ़ककर बंद हुआ। वहीं निफ्टी गिरकर 17,200 के भी नीचे आ गया। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में क्रमश: 1.82% और 1.99% टूटकर बंद हुए। इस चौतरफा गिरावट के चलते निवेशकों को आज करीब सवा 4 लाख करोड़ रुपये का घाटा हुआ

अपडेटेड Mar 13, 2023 पर 7:10 PM
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज गिरकर 258.73 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Close: कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार सोमवार 13 मार्च को भारी गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स जहां 900 अंक लुढ़ककर बंद हुआ। वहीं निफ्टी गिरकर 17,200 के भी नीचे आ गया। यह लगातार तीसरा दिन है, जब दोनों प्रमुख इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए हैं। ब्रॉडर मार्केट में यह गिरावट और भी तेज रही। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में क्रमश: 1.82% और 1.99% टूटकर बंद हुए। सभी सेक्टोरल इंडेक्स भी लाल निशान में बंद हुए हैं। बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज ऑटो और टेलीकम्युनिकेशंस सेक्टर में खासतौर से सबसे अधिक बिकवाली देखने को मिली। इस चौतरफा गिरावट के चलते शेयर बाजार में आज निवेशकों के करीब सवा 4 लाख करोड़ रुपये डूब गए।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 897.28 अंक या 1.52% गिरकर 58,237.85 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 257.40 अंक या 1.48% लुढ़ककर 17,155.50 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों के 4.21 लाख करोड़ रुपये डूबे

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 10 मार्च को गिरकर 258.73 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार 10 मार्च को 262.94 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 4.21 लाख करोड़ रुपये घटा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की वेल्थ में आज करीब 4.21 लाख करोड़ रुपये की गिरावट है।


सेंसेक्स के सिर्फ एक शेयर में तेजी

शेयर में आज बिकवाली का असर इतना अधिक था कि, सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में सिर्फ एक शेयर ही आज बढ़त के साथ बंद हो सका। ये शेयर है टेक महिंद्रा का, जो आज 6.83 फीसदी की तेजी के साथ 1,133.60 रुपये के भाव पर बंद हुआ।

यह भी पढ़ें- आखिर Silicon Valley Bank क्यों डूबा, क्या इंडिया में भी बैंकों पर मंडरा रहा खतरा?

सेंसेक्स के ये 5 शेयर आज सबसे अधिक लुढ़के

वहीं सेंसेक्स के 30 में से बाकी 29 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें भी डसइंड बैंक (Indusind Bank) के शेयरों में सबसे अधिक 7.46% की गिरावट रही। इसके बाद स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), टाटा मोटर्स (Tata Motors), महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) और बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserve) के शेयरों में सबसे अधिक फिसलन रही और ये करीब 2.47% से लेकर 3.21% तक की गिरावट के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या रहा हाल इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

sensexstock

2,087 शेयर गिरावट के साथ हुए बंद

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के मुकाबले गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 3,757 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 772 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं 2,829 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 156 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।