Stocks to Watch: Gift Nifty लाल; SBI, HCLTech और Biocon समेत ये शेयर Nifty की एक्सपायरी पर मचाएंगे धमाल!
Stocks to Watch: कच्चे तेल में उबाल के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू मार्केट में लाल शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। इंट्रा-डे में बात करें तो आज एचसीएल टेक (HCLTech), एसबीआई (SBI) और बायोकॉन (Biocon) समेत कुछ शेयरों में खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते तेज हलचल रह सकती है। चेक करें पूरी लिस्ट और इंट्रा-डे के लिए बनाएं फटाफट तगड़ी स्ट्रैटेजी
एक कारोबारी दिन पहले 13 जुलाई को सेंसेक्स (Sensex) 47.01 प्वाइंट्स यानी 0.06% के मामूली उछाल के साथ 77,616.40 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 4.10 प्वाइंट्स यानी 0.02% की हल्की बढ़त के साथ 24,211.00 पर बंद हुआ था। (File Photo- Pexels)
Stocks to Watch: एशियाई बाजारों में कोहराम बीच आज गिफ्ट निफ्टी से घरेलू मार्केट में भी लाल शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी फिलहाल 166.50 प्वाइंट्स यानी 0.69% की गिरावट के साथ 24,0051.50 पर है। चूंकि आज निफ्टी की वीकली एक्सपायरी है तो मार्केट में तेज हलचल रह सकती है। एक कारोबारी दिन पहले 13 जुलाई को सेंसेक्स (Sensex) 47.01 प्वाइंट्स यानी 0.06% के मामूली उछाल के साथ 77,616.40 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 4.10 प्वाइंट्स यानी 0.02% की हल्की बढ़त के साथ 24,211.00 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।
आज इन कंपनियों के आएंगे कारोबारी नतीजे
एलएंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज़, टाटा एलेक्सी, ए2जेड इंफ्रा इंजीनियरिंग, आनंद राठी शेयर एंड स्टॉक ब्रोकर्स, आदित्य बिड़ला मनी, धामपुर बायो ऑर्गेनिक्स, डेन नेटवर्क्स, जिंदल सॉ और एसजी फिनसर्व आज कारोबारी नतीजे पेश करेंगी।
Stocks to Watch: इन स्टॉक्स पर रहेगी नजर
HCL Technologies Q1 (Consolidated YoY)
जून 2026 तिमाही में एचसीएल टेक का कंसालिडेटेड प्रॉफिट सालाना आधार पर 20.3% बढ़कर ₹4,624 करोड़, रेवेन्यू 13.9% उछलकर ₹34,579 करोड़, ईबीआईटी 18% बढ़कर ₹5,831 करोड़, और ईबीआईटी मार्जिन 58 बीपीएस सुधरकर 16.86% पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी का डॉलर रेवेन्यू 2.96% बढ़कर ₹3,650 करोड़ पर पहुंच गया। बोर्ड ने हर शेयर पर ₹12 के अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी दी है।
ICICI Prudential Asset Management Company Q1 (YoY)
जून तिमाही में सालाना आधार पर ICICI प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी का प्रॉफिट सालाना आधार पर 23.1% बढ़कर ₹964.6 करोड़ और रेवेन्यू 17.6% उछलकर ₹1,564.2 करोड़ पर पहुंच गया।
Nuvoco Vistas Corporation Q1 (Consolidation YoY)
जून तिमाही में सालाना आधार पर नुवोकोज विस्तास कॉरपोरेशन का प्रॉफिट सालाना आधार पर 20% बढ़कर ₹159.8 करोड़ और रेवेन्यू 8.9% उछलकर ₹3,128.7 करोड़ पर पहुंच गया।
Biocon
सीएनबीसी-टीवी18 की रिपोर्ट के मुताबिक मिलान इंक (Mylan Inc) ब्लॉक डील के जरिए बायोकॉन में अपनी पूरी 5.64% हिस्सेदारी बेच सकती है। इसके लिए फ्लोर प्राइस प्रति शेयर ₹378.50 तय किया गया है।
State Bank of India (SBI)
एसबीआई की सब्सिडियरी एसबीआई फंड मैनेजमेंट का ₹9813 करोज़ का आईपीओ आज पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए खुल रहा है। इसका प्राइस बैंड प्रति शेयर ₹545-574 तय किया गया है। आईपीओ खुलने से एक दिन पहले 13 जुलाई को 129 एंकर इन्वेस्टर्स को इसने 4.63 करोड़ शेयर जारी करके ₹2,663 करोड़ जुटाए थे। इसमें ब्लैकरॉक, अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी, मॉर्गन स्टेनली, गोल्डमैन सैक्स, सिटीग्रुप, कैपिटल ग्रुप, सिंगापुर सरकार, फिडेलिटी, सोसिएट जेनरल और मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के साथ-साथ इंश्योरेंस कंपनियों और 23 घरेलू म्यूचुअल फंड्स ने पैसे लगाए।
Timken India
टिम्केन इंडिया को अपनी दो मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स में दो प्रोडक्ट कैटेगरी के लिए ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) से लाइसेंस मिले हैं।
EMS
यूपी जल निगम (अर्बन), वाराणसी के ₹105.81 करोड़ के सीवरेज वर्क प्रोजेक्ट के लिए ईएमएस ने सबसे कम बोली लगाई है।
Welspun Enterprises
वेल्सपन एंटरप्राइजेज की सब्सिडियरी वेल्सपन पुणे शिरूर प्रोजेक्ट्स ने ₹7300 करोड़ के पुणे से शिरूर हाईवे प्रोजेक्ट के लिए महाराष्ट्र स्टेट इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (MSIDC) और महाराष्ट्र सरकार के साथ सब-कन्सेशन एग्रीमेंट किया है।
Emcure Pharmaceuticals
एमक्योर फार्मा ने जेनोवा बायोफार्मा के सभी इंडिविजुअल शेयरहोल्डर्स के साथ शेयर ट्रांसफर एग्रीमेंट किया है। इसके तहत कुल पेड-अप कैपिटल का 12.05% हिस्सा यानी बाकी बचे 6,63,865 इक्विटी शेयर यह ₹231.87 करोड़ में खरीदेगी जिसके बाद जेनोवा इसकी पूर्ण मालिकाना हक वाली सब्सिडियरी बन जाएगी।
PDS
ग्लोबल फैशन सप्लाई चेन सॉल्यूशंस कंपनी पीडीएस ने फ्रांस की ग्लोबल सुपरमार्केट की एक ग्लोबल सोर्सिंग इकाई के साथ SaaS (सोर्सिंग एज अ सर्विस) कॉन्ट्रैक्ट किया है। इस कॉन्ट्रैक्ट के तहत पीडीएस भारत, बांग्लादेश, पाकिस्तान, श्रीलंका और तुर्की में इसके टेक्सटाइल सोर्सिंग ऑपरेशन्स को मैनेज और ऑपरेट करेगी।
Grasim Industries
ग्रासिम इंडस्ट्रीज की सब्सिडियरी आदित्य बिड़ला रिन्यूएबल्स के बोर्ड ने शेल पीएलसी की पूर्ण मालिकाना हक वाली सब्सिडियरी शेल ओवरसीज इन्वेस्टमेंट बीवी से सोलेनर्जी पावर प्राइवेट लिमिटेड (SPPL) में 100% हिस्सेदारी खरीदने के लिए शेयर परचेज एग्रीमेंट को मंजूरी दी है। यह सौदा ₹17,200 करोड़ में होगा। SPPL की बात करें तो यह स्प्रिंग एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड और स्प्रिंग सोलर प्लस प्राइवेट लिमिटेड की एक इन्वेस्टमेंट होल्डिंग कंपनी है लेकिन ट्रांजैक्शन पूरा होने के बाद यह आदित्य बिड़ला रिन्यूएबल्स की सब्सिडियरी बन जाएगी।
TBO Tek
अगस्टा टीबीओ (सिंगापुर) ने 13 जुलाई को ओपन मार्केट में टीबीओ टेक में 2.04% हिस्सेदारी बेच दी और अब उसकी हिस्सेदारी 3.5% रह गई।
Butterfly Gandhimathi Appliances
बटरफ्लाई गांधीमठी अप्लायंसेज को 'गैस कुकटॉप्स के लिए बेहतर सेफ्टी नॉब' का पेटेंट मिला है। यह पेटेंट 29 दिसंबर 2021 से 20 वर्षों तक प्रभावी रहेगा।
बल्क डील्स
Jana Small Finance Bank
हैवेल्स इंडिया के फाउंडर्स के फैमिली ऑफिस QRG इन्वेस्टमेंट्स एंड होल्डिंग्स ने जन स्मॉल फाइनेंस बैंक के 10.77 लाख शेयर (1.02%) मोनेट सिक्योरिटीज को ₹52.6 करोड़ में ₹488.3 के भाव पर बेच गिए। जून 2026 तक QRG इन्वेस्टमेंट्स की जन स्मॉल फाइनेंस बैंक में 1.03% हिस्सेदारी (10.87 लाख शेयर) थी।
Fino Payments Bank
पोर्टफोलियो मैनेजमेंट सर्विसेज कंपनी एग्रेया कैपिटल एडवाइजर्स एलएलपी ने फिनो पेमेंट्स बैंक के 5.76 लाख शेयर (0.69% हिस्सेदारी) ₹8.89 करोड़ प्रति शेयर ₹154.2 के भाव पर बेच दिए।
Denis Chem Lab
विदेशी कंपनी V-S होल्डिंग BV ने डेनिस केम लैब के 1 लाख शेयर (0.72% हिस्सेदारी) ₹72.4 लाख में प्रति शेयर ₹72.4 के भाव पर बेच दिए। मार्च 2026 तक इसकी डेनिस केम लैब में 20.74% हिस्सेदारी (28.77 लाख शेयर) थी।
एक्स-डेट
आदित्य बिड़ला रियल एस्टेट, एरोफ्लेक्स इंडस्ट्रीज, बाइमेटल बेयरिंग्स, हेस्टर बायोसाइंसेज, इंडिया मोटर पार्ट्स एंड एक्सेसरीज, खेतान केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स, Modison, समवर्धन मदरसन इंटरनेशनल, मदरसन सुमी वायरिंग इंडिया, पिक्स ट्रांसमिशन, सुप्रीम पेट्रोकेम, अल्ट्रामरीन एंड पिगमेंट्स और यूटीआई एसेट मैनेजमेंट कंपनी के शेयर आज एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे।
F&O Ban
आज कीन्स टेक्नोलॉजी इंडिया में एफएंडओ की नई पोजिशन नहीं ले पाएंगे।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।