ATM Cash Withdrawal Charges: देश के सभी पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर बैंक अपने ग्राहकों को हर महीने एक तय नंबर में एटीएम से फ्री में पैसा निकालने की इजाजत देता है। यदि कोई ग्राहक एक महीने की तय लिमिट से ज्यादा बार एटीएम से कैश निकालता है तो उसे उसके लिए हर बार चार्ज देना होता है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नए दिशानिर्देशों के अनुसार किसी भी बैंक के ग्राहक को अधिकतम 21 रुपये का चार्ज देना होगा। देश के ज्यादातर बैंक एक महीने में एटीएम से अधिकतम 5 फ्री ट्रांजेक्शन कर सकते हैं। ये लिमिट सिर्फ एक महीने के लिए होती है।
पंजाब नेशनल बैंक एटीएम चार्ज (Punjab National Bank ATM Charge)
पंजाब नेशनल बैंक आपको मेट्रो और छोटे शहरों में अपने एटीएम पर हर महीने पांच मुफ्त ट्राजेक्शन की इजाजत देता है। इसके बाद ग्राहकों को पैसे निकालने या एटीएम का पिन बदलने के लिए भी 10 रुपये चार्ज देना होगा। PNB अन्य बैंकों के एटीएम पर मेट्रो शहरों में तीन और नॉन मेट्रो शहरों में पांच फ्री ट्राजेक्शनद देता है। इसके बाद ग्राहकों को पैसा निकालने के लिए 21 रुपये और जीएसटी और अन्य ट्रांजेक्शन के लिए 9 रुपये और जीएसटी देना होगा।
भारतीय स्टेट बैंक (SBI ATM Charge)
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) अपने एटीएम पर 25,000 रुपये से अधिक बैलेंस वाले अकाउंट पर 5 फ्री ट्रांजेक्शन देता है। इसमें फाइनेंशियल और नॉन फाइनेंशियल दोनों शामिल है। इस लिमिट से अधिक की ट्रांजेक्शन पर 10 रुपये चार्ज देना होगा। जबकि, अन्य बैंकों के एटीएम कार्ड से एसबीआई के एटीएम से पैसा निकालने पर प्रति ट्राजेक्शन 20 रुपये प्लस जीएसटी देना होगा।
आईसीआईसीआई बैंक एटीएम चार्ज (ICICI Bank ATM Charge)
आईसीआईसीआई बैंक अपने एटीएम धारकों को हर महीने 3 मुफ्त ट्राजेक्शन देता है। लिमिट के बाद आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम पर हर नॉन फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन के लिए 8.5 रुपये और हर एक फाइनेंशियल वित्तीय ट्राजेक्शन के लिए 21 रुपये का चार्ज देना होगा।
एचडीएफसी बैंक एटीएम चार्ज (HDFC Bank ATM Charge)
एचडीएफसी बैंक के एटीएम पर हर महीने 5 फ्री ट्रांजेक्शन मिलती है। लिमिट के बाद एटीएम पर हर नॉन फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन के लिए 8.5 रुपये और हर एक फाइनेंशियल वित्तीय ट्राजेक्शन के लिए 21 रुपये का चार्ज देना होगा।