SBI WeCare FD Scheme: भारत का सबसे बड़ा पब्लिक सेक्टर बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) अपने ग्राहकों को कई तरह की निवेश योजनाएं ऑफर करता है। इन्हीं योजनाओं SBI WeCare एफडी स्कीम है। हालांकि, इस स्कीम में निवेश करने की आखिरी तारीख 30 सितंबर है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए एसबीआई वीकेयर योजना 5 से 10 साल के पीरियड के लिए ऑफर की जा रही है। इस FD स्कीम को ग्राहकों के लिए साल 2020 में पेश किया गया था।
एसबीआई वीकेयर एफडी पर ब्याज दरें (SBI WeCare FD interest rate)
बैंक सीनियर सिटीजन को किसी भी एफडी पर सामान्य ग्राहक की तुलना में 0.50 अधिक ब्याज देता है। एसबीआई वीकेयर 7.50% ब्याज मिल रहा है। एसबीआई की इस योजना में ग्राहकों को नियमित एफडी की तुलना में 0.30 फीसदी का अधिक ब्याज मिलता है। अगर आप इस एफडी स्कीम से जुड़ते हैं तो आपको लोन की सुविधा भी मिल सकती है। योजना के तहत न्यूनततम 5 साल और अधिकतम 10 साल के लिए निवेश किया जाता है। ये दरें नई और रिन्यू होने वाली एफडी पर मिलेगी। इस योजना में निवेश करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2023 है। इसके अलावा एसबीआई की अमृत कलश योजना है, जो सीनियर सिटीजन को ध्यान में रखकर चलाई जा रही है।
इतने सालों में डबल हो जाएगा पैसा
अभी एसबीआई बैंक ग्राहकों को वीकेयर एफडी पर 7.5 फीसदी के हिसाब से ब्याज मिल रहा है। अगर देखा जाए तो इसमें पैसा इस ब्याज दर पर 10 साल में दोगुना हो जाएगा। यानी अगर आप 5 लाख रुपये निवेश करते हैं तो मैच्योरिटी के समय आपको 10 लाख रुपये से ज्यादा मिल सकते हैं। 5 लाख रुपये के लिए ब्याज के तौर पर 10 सालों में 5.5 लाख रुपये मिल जाएंगे। बैंक नियमित एफडी पर 10 साल की एफडी पर 6.5 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है। एसबीआई अपनी एफडी पर 3.50 फीसदी से लेकर 7.60 फीसदी का ब्याज देता है।
ICICI बैंक भी दे रहा है ऑफर
प्राइवेट सेक्टर के बड़े बैंकों में से एक आईसीआईसीआई बैंक अपने ग्राहकों को 5 साल से ज्यादा के पीरियड के लिए गोल्डन ईयर एफडी दे रहा है। इस खास एफडी में ग्राहकों को 0.50 फीसदी प्रीमियम के ऊपर 0.10 फीसदी अतिरिक्त प्रीमियम का फायदा मिलता है। इस योजना के तहत ग्राहकों को 7.70 फीसदी की दर से ब्याज दिया जा रहा है।