Get App

SBI की खास योजना का फायदा उठाने के लिए बचें हैं बस कुछ दिन, मिल रहा है 7.50% का ब्याज

SBI WeCare FD Scheme: भारत का सबसे बड़ा पब्लिक सेक्टर बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) अपने ग्राहकों को कई तरह की निवेश योजनाएं ऑफर करता है। इन्हीं योजनाओं SBI WeCare एफडी स्कीम है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 04, 2023 पर 10:57 AM
SBI की खास योजना का फायदा उठाने के लिए बचें हैं बस कुछ दिन, मिल रहा है 7.50% का ब्याज
सबसे बड़ा पब्लिक सेक्टर बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) अपने ग्राहकों को कई तरह की निवेश योजनाएं ऑफर करता है।

SBI WeCare FD Scheme: भारत का सबसे बड़ा पब्लिक सेक्टर बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) अपने ग्राहकों को कई तरह की निवेश योजनाएं ऑफर करता है। इन्हीं योजनाओं SBI WeCare एफडी स्कीम है। हालांकि, इस स्कीम में निवेश करने की आखिरी तारीख 30 सितंबर है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए एसबीआई वीकेयर योजना 5 से 10 साल के पीरियड के लिए ऑफर की जा रही है। इस FD स्कीम को ग्राहकों के लिए साल 2020 में पेश किया गया था।

एसबीआई वीकेयर एफडी पर ब्याज दरें (SBI WeCare FD interest rate)

बैंक सीनियर सिटीजन को किसी भी एफडी पर सामान्य ग्राहक की तुलना में 0.50 अधिक ब्याज देता है। एसबीआई वीकेयर 7.50% ब्याज मिल रहा है। एसबीआई की इस योजना में ग्राहकों को नियमित एफडी की तुलना में 0.30 फीसदी का अधिक ब्याज मिलता है। अगर आप इस एफडी स्कीम से जुड़ते हैं तो आपको लोन की सुविधा भी मिल सकती है। योजना के तहत न्यूनततम 5 साल और अधिकतम 10 साल के लिए निवेश किया जाता है। ये दरें नई और रिन्यू होने वाली एफडी पर मिलेगी। इस योजना में निवेश करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2023 है। इसके अलावा एसबीआई की अमृत कलश योजना है, जो सीनियर सिटीजन को ध्यान में रखकर चलाई जा रही है।

इतने सालों में डबल हो जाएगा पैसा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें