FD Rates: देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक HDFC ने FD पर ब्याज बढ़ा दिया है। एचडीएफसी बैंक ने 2 करोड़ रुपये तक की FD पर ब्याज बढ़ाया है। रिजर्व बैंक के फरवरी में रेपो रेट बढ़ाने के बाद ज्यादातर सभी बैंकों ने FD पर ब्याज बढ़ाया। अब इस गिनती में एचडीएफसी बैंक का नाम भी शामिल हो गया है। एचडीएफसी बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल तक की एफडी ऑफर कर रहा है। बैंक आम जनता को 3 फीसदी से लेकर 7.10 फीसदी और सीनियर सिटीजन को 3.50 फीसदी से लेकर 7.60 फीसदी का ब्याज का ब्याज ऑफर कर रह है। एचडीएफसी बैंक की नई दरें 21 फरवरी 2023 से लागू हो गई हैं।
HDFC बैंक इस एफडी पर दे रहा है सबसे ज्यादा ब्याज
HDFC बैंक 15 महीने से 18 महीने से कम वाली एफडी पर आम जनता को 7.10 प्रतिशत ब्याज दे रहा है। वहीं, सीनियर सिटीजन को इसी एफडी पर 7.60 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। ये बैंक का एफडी पर अधिकतम ब्याज है। बैंक ने 1 साल से 15 महीने से कम की एफडी पर 0.10 फीसदी का ब्याज बढ़ाया है। अब बैंक इस पर आम जनता को 6.60 प्रतिशत का ब्याज दे रहा था, जो पहले 6.50 फीसदी था।
7 दिन से 14 दिन: आम जनता के लिए - 3.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 3.50 प्रतिशत
15 दिन से 29 दिन: आम जनता के लिए - 3.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 3.50 प्रतिशत
30 दिन से 45 दिन: आम जनता के लिए - 3.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 4.00 प्रतिशत
46 दिन से 60 दिन: आम जनता के लिए - 4.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 5.00 प्रतिशत
61 दिन से 89 दिन: आम जनता के लिए - 4.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 5.00 प्रतिशत
90 दिन से कम 6 महीने के बराबर: आम जनता के लिए - 4.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 5.00 प्रतिशत
6 महीने 1 दिन से 9 महीने से कम: आम जनता के लिए - 5.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.25 प्रतिशत
9 महीने 1 दिन से 1 साल से कम: आम जनता के लिए - 6.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.50 प्रतिशत
1 साल से 15 महीने से कम: आम जनता के लिए - 6.60 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.10 प्रतिशत
15 महीने से 18 महीने से कम: आम जनता के लिए - 7.10 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.60 प्रतिशत
18 महीने 1 दिन से 21 महीने से कम: आम जनता के लिए - 7.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.50 प्रतिशत
21 महीने से 2 साल: आम जनता के लिए - 7.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.50 प्रतिशत
2 साल 1 दिन से 3 साल: सामान्य जनता के लिए - 7.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.50 प्रतिशत
3 साल 1 दिन से 5 साल: सामान्य जनता के लिए - 7.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.50 प्रतिशत
5 साल 1 दिन से 10 साल: सामान्य जनता के लिए - 7.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.75 प्रतिशत।