आपका भी है देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI में अकाउंट? इस स्कीम का स्वतंत्रता दिवस से पहले उठाएं फायदा

State Bank of India FD Scheme: अगर आपका भी देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI में खाता है तो आपके लिए जरूरी खबर है। एसबीआई (SBI FD) ग्राहकों के लिए समय-समय पर कई ऐसी योजनाएं लाता रहता है

अपडेटेड Aug 14, 2023 पर 5:11 PM
अगर आपका भी देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI में खाता है तो आपके लिए जरूरी खबर है।

State Bank of India FD Scheme: अगर आपका भी देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI में खाता है तो आपके लिए जरूरी खबर है। एसबीआई (SBI FD) ग्राहकों के लिए समय-समय पर कई ऐसी योजनाएं लाता रहता है, जिनमें अधिक ब्याज का फायदा मिलता है। अप्रैल महीने में एसबीआई ने अमृत कलश योजना (SBI Amrit Kalash FD Yojna) लॉन्च की थी, जिसमें पैसा लगाने पर आपको सामान्य एफडी से ज्यादा ब्याज का फायदा मिलता है। इस स्कीम में पैसा लगाने के लिए अब आपके पास सिर्फ एक दिन का समय बचा है।

SBI की योजना 15 अगस्त तक है वैलिड

आपको बता दें कि भारतीय स्टेट बैंक की अमृत कलश फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम कल यानी 15 अगस्त को खत्म हो रही है। कल के बाद आप इस योजना का फायदा नहीं उठा पाएंगे। इस FD स्कीम का फायदा घरेलू के अलावा विदेशी ग्राहक भी उठा सकते हैं।


एफडी स्कीम में 400 दिनों के लिए कर सकते हैं निवेश

स्टेट बैंक की यह एफडी स्कीम 400 दिनों के लिए है। इस स्कीम में आप 400 दिनों के लिए निवेश कर सकते हैं। इसके अलावा ब्याज का फायदा मासिक, तिमाही, छमाही आधार पर मिलता है। यहां आपको TDS काटने के बाद ही फायदा मिलता है।

किस दर से मिल रहा है ब्याज?

निवेशक 400 दिनों की अवधि के लिए एसबीआई अमृत कलश जमा योजना में 2 करोड़ से कम निवेश कर सकते हैं। इसके अलावा ब्याज की बात करें तो सामान्य निवेशकों को 7.10 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 7.6 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा।

कितना मिलेगा ब्याज का पैसा?

अगर कोई निवेशक इस योजना में 1 लाख रुपये निवेश करता है तो आपको ब्याज के रूप में 8017 रुपये मिलेंगे। वहीं, वरिष्ठ नागरिकों को इस अवधि के दौरान 8600 रुपये ब्याज के रूप में मिलेंगे।

क्या है इस योजना की खासियत

अमृत कलश योजना में लोन की सुविधा भी मिलती है।

इस योजना में आप समय से पहले भी पैसा निकाल सकते हैं।

अमृत कलश एफडी में निवेशक 2 करोड़ रुपये तक निवेश कर सकते हैं।

आप इसमें योनो बैंकिंग ऐप के जरिए भी निवेश कर सकते हैं।

इसके अलावा आप ब्रांच में जाकर भी इस स्कीम में निवेश कर सकते हैं।

Rakesh Jhunjhunwala के दो गुरु, जिनसे सीखा निवेश की एबीसीडी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।