Get App

देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक SBI लेकर आया खास योजना, सिर्फ 400 दिन की FD पर मिलेगा 7.60% का ब्याज

SBI: देश का सबसे बड़ा पब्लिक सेक्टर बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने ग्राहकों को स्पेशल एफडी दे रहा है। SBI की स्पेशल एफडी का नाम अमृत कलश डिपॉजिट एफडी (SBI Amrit Kalash Deposit FD) है। इस खास योजना के तहत ग्राहकों को एफडी पर 7.60 फीसदी का ब्याज मिल रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 09, 2023 पर 5:36 PM
देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक SBI लेकर आया खास योजना, सिर्फ 400 दिन की FD पर मिलेगा 7.60% का ब्याज
देश का सबसे बड़ा पब्लिक सेक्टर बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने ग्राहकों को स्पेशल एफडी दे रहा है।

SBI: देश का सबसे बड़ा पब्लिक सेक्टर बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने ग्राहकों को स्पेशल एफडी दे रहा है। SBI की स्पेशल एफडी का नाम अमृत कलश डिपॉजिट एफडी (SBI Amrit Kalash Deposit FD) है। इस खास योजना के तहत ग्राहकों को एफडी पर 7.60 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। इस योजना की खासियत यही है कि इसमें ग्राहकों को सिर्फ 400 दिनों की एफडी पर 7.60 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। इस एफडी का फायदा उठाने के लिए ग्राहकों के पास 31 मार्च 2023 का समय है। यानी, ग्राहकों के पास करीबन 20 दिन का समय बचा है।

SBI ने दी जानकारी

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ग्राहकों को अमृत कलश डिपॉजिट योजना के तहत 400 दिन की एफडी पर 7.10 फीसदी का ब्याज दे रहा है। एसबीआई ने ये ऑफर 15 फरवरी को शुरू किया था और अब ग्राहकों के बास इस योजना का लाभ उठाने के लिए करीब 20 दिन का समय बचा है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के रेपो रेट बढ़ाने के बाद ज्यादातर सभी बैंकों ने एफडी पर ब्याज बढ़ाया है। बीते साल मई 2022 से लेकर अब तक RBI ने रेपो रेट में 2.50 फीसदी की बढ़ोतरी कर चुका है। इसके बाद ज्यादातर सभी बैंकों HDFC, ICICI, Kotak Bank, Axis bank जैसे सभी बड़े बैंकों ने ब्याज को बढ़ा दिया है।

एसबीआई की एफडी पर ब्याज दरें

सब समाचार

+ और भी पढ़ें