SBI Vs HDFC: देश में निवेश करने के लिए ज्यादातर लोगों के लिए पहला ऑप्शन देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक SBI होता है। यहां आपको देश के 2 सबसे बड़े बैंक SBI और HDFC बैंक की FD रेट्स के बारे में बता रहे हैं। पिछले साल से जब ब्याज दरें बढ़ने लगीं, तब से एफडी ब्याज दरों में अधिक रिटर्न बीते सालों की तुलना में अधिक मिल रहा है। एचडीएफसी बैंक एफडी पर 7.75 प्रतिशत तक ब्याज दे रहा है। एसबीआई सालाना 7.50 फीसदी तक ब्याज दे रहा है। ये दोनों बैंक FD पर इतना ब्याज ऑफर कर रहे हैं।
